झारखंड के चाईबासा में घर में लगी आग की चपेट में आकर चार बच्चों की मौत

चाईबासा । झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपि गांव में सोमवार को एक घर में लगी आग की चपेट में आकर चार बच्चों की मौत हो गई है। दिन में करीब 11 बजे हुई इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। दमकल की गाड़ी आग बुझाने की कोशिशों में जुटी है। पुलिस-प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे हैं।

मृत बच्चों के शव फिलहाल बाहर नहीं निकाले जा सके हैं। बताया गया कि बच्चे एक घर के कमरे में रखे गए पुआल में खेल रहे थे। वहां अचानक आग लग गई और देखते-देखते यह पूरे घर में फैल गई। घर में उस वक्त कोई भी बड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं था। सभी लोग काम करने घर के बाहर गए थे।

गांव की एक महिला बिरंग गगराई इस घर के पास पानी लेने गई थी। उसने पुआल में लगी आग में चार बच्चों को फंसा देखा तो उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। शोर मचाने पर जब तक गांव के लोग जुटे, तब तक आग और भयावह रूप ले चुकी थी। धुएं का गुबार पूरे गांव में फैल गया है। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया है।

मृतक बच्चों में ग्रामीण अर्जुन चातार का पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस चातार, चंद्रमोहन सिंकू का पांच वर्षीय पुत्र साहिल सिंकू, सुखराम सुंडी का दो वर्षीय पुत्र रोहित सुंडी और एक पांच साल की बच्ची भूमिका सुंडी शामिल हैं। हादसे की सूचना पाते ही एसडीओ महेन्द्र छोटन उरांव, पुलिस इंस्पेक्टर बासुदेव मुंडा, बीडीओ सत्यम कुमार, सीओ मनोज कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी संजय सिंह और पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी करीब एक घंटे बाद पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिशें चल रही हैं। मृत बच्चों के परिजनों की चीख-पुकार से माहौल अत्यंत कारुणिक हो उठा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

खेल भारत में अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और व्यापार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण हो सकते हैं: राज्य मंत्री जयंत चौधरी

Read Next

तमिलनाडु सरकार के बजट का क्षेत्रीय दल डीएमडीके ने किया स्वागत, नेता बोलीं ‘इसमें हमारे विचारों की झलक’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com