अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जदयू का ‘नारी शक्ति सम्मेलन’, मुख्यमंत्री नीतीश ने किया उद्घाटन

पटना । बिहार की राजधानी पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में शामिल महिलाओं से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जदयू की बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। सम्मेलन में शामिल सभी महिलाओं ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और नीतीश कुमार के फिर से मुख्यमंत्री बनाने को लेकर नारे लगाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मैं सबसे पहले आप सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं आप तमाम महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। हम प्रारंभ से ही महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रहे हैं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।”

उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले जिन लोगों को मौका मिला था, उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। आज हर क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को मुख्यमंत्री ने पास बुलाया। मुख्यमंत्री ने कहा, “आप इधर आइए। आपको अध्यक्ष बनाया हूं। सबके लिए अच्छे से काम कीजिए।” इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला मंडल, जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा भी उपस्थित थे।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू की महाभारत’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Read Next

झारखंड के हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम की गोली मारकर हत्या

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com