झारखंड के हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम की गोली मारकर हत्या

हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत कटकमदाग थाना क्षेत्र में नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के डिप्टी जनरल मैनेजर कुमार गौरव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बिहार के नालंदा संसदीय क्षेत्र के सांसद रहे दिवंगत रामस्वरूप प्रसाद के भतीजे थे।

वारदात शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे उस वक्त अंजाम दी गई, जब वह हजारीबाग स्थित अपने आवास से केरेडारी प्रखंड स्थित ऑफिस जा रहे थे। वारदात की जानकारी मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। एनटीपीसी की नॉर्थ कर्णपुरा परियोजना में कार्य करने वाले तमाम अफसरों और कर्मियों में इस वारदात को लेकर आक्रोश है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वारदात के पीछे एनटीपीसी में कांट्रैक्ट पर चल रहे कार्यों में रंगदारी वसूली करने वाले आपराधिक गिरोह का हाथ हो सकता है।

कुमार गौरव एनटीपीसी के लिए कोयला डिस्पैच से संबंधित विभाग के इंचार्ज थे। बताया गया कि कुमार गौरव कंपनी की गाड़ी से कार्यस्थल पर जा रहे थे, तब हजारीबाग से बड़कागांव-केरेडारी जाने वाली सड़क पर फतहा नामक जगह पर गाड़ी रोककर उन्हें कई गोलियां मारी गईं। बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर गाड़ी रोकी और कुमार गौरव को निशाना बनाया। गाड़ी में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति था।

कुमार गौरव को तत्काल गंभीर रूप से घायल अवस्था में हजारीबाग के एक हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि कुमार गौरव मूल रूप से बिहार के बिहारशरीफ में एकंगरसराय प्रखंड के रहने वाले थे। यह कोई पहली बार नहीं है, जब एनटीपीसी की नॉर्थ परियोजना के लिए काम करने वाले अफसर को निशाना बनाया गया है। करीब दो वर्ष पहले इस प्रोजेक्ट के लिए आउटसोर्सिंग पर काम करने वाली एक कंपनी के जीएम की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

–आईएएनएस

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

admin

Read Previous

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जदयू का ‘नारी शक्ति सम्मेलन’, मुख्यमंत्री नीतीश ने किया उद्घाटन

Read Next

चेस ग्रैंडमास्टर वैशाली ने किया पीएम मोदी के ‘एक्स’ हैंडल का संचालन, युवा लड़कियों को दिया संदेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com