राज्य सरकार ताड़ी के नाम पर पासी समाज को प्रताड़ित करना करे बंद : तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एक बार फिर दोहराया कि प्रदेश में अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो 100 प्रतिशत डोमिसाइल लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल है। उन्होंने सरकार से ताड़ी के नाम पर पासी समाज को प्रताड़ित करना बंद करने की भी बात कही।

तेजस्वी यादव ने राजद कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार दौरे के क्रम में बक्सर से लौटते समय बिहिया में किसानों और मजदूरों से मिलने का मौका मिला। इसी क्रम में पासी समाज के लोग और नेता भी मिले और उन्होंने बताया कि उनकी आय का एकमात्र साधन ताड़ी थी, उसे भी वर्तमान सरकार ने रोक दिया है, जिसके कारण भुखमरी की स्थिति हो गई है। वर्तमान में सरकार ने ताड़ी की जगह नीरा योजना शुरू की थी। लेकिन, वह कारगर नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि पुलिस ताड़ी के नाम पर पासी समाज के लोगों को तंग करती है। उन्हें सामाजिक और आर्थिक तौर पर प्रताड़ना भी झेलनी पड़ रही है। पासी समाज के लोगों ने बताया कि ताड़ी एक नेचुरल पदार्थ है। लेकिन, उसे आय के स्रोत से अलग कर दिया गया है, जिससे कहीं न कहीं मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ना का शिकार भी हो रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि आज शराबबंदी की स्थिति क्या है, यह पटना हाईकोर्ट की टिप्पणी से समझा जा सकता है, जिसमें कहा गया है कि शराबबंदी अपने उद्देश्यों से भटक गई है और पुलिस शराब तस्करों से मिलकर कहीं न कहीं माफियाओं को फायदा पहुंचा रही है। शराबबंदी लागू होने के बाद बिहार में लगभग 13 लाख लोगों की गिरफ्तारी की गई, जिसमें 99 प्रतिशत अति पिछड़ा और दलित समाज के लोग हैं। इस मामले में सबसे अधिक प्रताड़ित पासी समाज के लोग हो रहे हैं। बिहार में शराबबंदी के बाद 8.33 लाख से अधिक लोगों पर मामले दर्ज हुए हैं। हर महीने 12,800 लोगों की गिरफ्तारी हो रही है। शराबबंदी के बाद भी बिहार में जहरीली शराब से दो हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है और सरकार के स्तर से कोई मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो नौजवानों को प्रतियोगिता परीक्षा के फॉर्म भरने के समय उनसे फीस नहीं ली जाएगी और परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर पर आने-जाने के लिए किराया के साथ-साथ ठहरने की सुविधा भी सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी। हमारी सरकार बनेगी तो नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाएगा और ताड़ी को 2016 के अधिनियम से अलग करके पासी समाज के लोगों को राहत दी जाएगी।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

सीजीटीएन सर्वे : ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति से अमेरिका-यूरोप संबंधों में तनाव

Read Next

छत्रपति संभाजी महाराज से अपनी तुलना करने पर घिरे अनिल परब, नितेश राणे बोले- ‘उन्हें शिव भक्तों से मांगनी चाहिए मांफी’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com