बिहार बजट : राबड़ी देवी ने की सरकार से महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देने की मांग

पटना । बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार से महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देने की मांग कर दी है। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की सोमवार की कार्यवाही शुरू होने के पहले ही विपक्ष के विधायकों ने विधानमंडल परिसर में प्रदर्शन किया।

विपक्षी विधायकों ने हाथों में पोस्टर और तख्तियों लिए कहा कि इस बजट से उन्हें ज़्यादा उम्मीद नहीं है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि बिहार की महिलाओं और युवाओं के लिए क्या खास है? क्या सरकार 200 यूनिट बिजली मुफ्त देगी?

इधर, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के तहत वृद्धा पेंशन को 1500 रुपये करना चाहिए। इसके अलावा जो गैस सिलेंडर 1200 रुपये में मिल रहा है, उसे 500 रुपये प्रति सिलेंडर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी महिलाओं को, चाहे वे किसी भी वर्ग और धर्म की हों, सरकार को 2500 रुपये प्रति महीना पेंशन देना होगा। लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री देना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने यह भी कहा कि सरकार बजट में जनता को भ्रमित करने का काम नहीं करेगी।

उल्लेखनीय है कि रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि नीतीश कुमार का यह आखिरी बजट होगा। उससे पहले बजट में आप महिलाओं के लिए कुछ अच्छा ऐलान कर दीजिए। भले ही मेरी योजना को कॉपी कर लीजिए, लेकिन महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने दीजिए।

उन्होंने कहा कि बजट में प्रति महीना 200 यूनिट बिजली मुफ्त कर दीजिए, क्योंकि स्मार्ट मीटर से बिहार के लोग परेशान हैं। बिहार की महिलाएं महंगाई से परेशान हैं, गैस सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध कराइए। इसके अलावा जातीय गणना के दौरान 94 लाख ऐसे लोगों की पहचान की गई है जिनकी आय 6,000 रुपये से कम है। उन्हें दो लाख रुपये देकर आर्थिक न्याय देने की बात कही गई थी। इस बजट में उसका प्रावधान कर दिया जाए।

 

–आईएएनएस

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

काठमांडू । नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने...

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

admin

Read Previous

जहान-ए-खुसरो 2025 में पीएम मोदी की मौजूदगी एक अहम संदेश : विभिन्न देशों के राजदूत हुए प्रधानमंत्री के मुरीद

Read Next

मध्य प्रदेश के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए : उमंग सिंघार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com