इजरायली सेना का गाजा में ड्रोन हमला, चार फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा । फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, इजरायली सेना ने रविवार को गाजा पट्टी में चार फिलिस्तीनियों को मार डाला।

गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा, “इजरायली सेना ने गाजा पट्टी के उत्तर में बेत हनौन शहर में स्थानीय लोगों के एक समूह पर सैन्य ड्रोन से हमला किया। इसमें दो फिलिस्तीनियों की मौत हो गई।”

समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि उसके सैन्य बलों ने उत्तरी गाजा में सैन्य ठिकानों के पास “संदिग्ध गतिविधियों” में लिप्त कई व्यक्तियों को देखा था। उन्होने आरोप लगाया कि वे एक विस्फोटक उपकरण लगा रहे थे।

वक्तव्य में कहा गया कि इजरायली वायु सेना ने “खतरे को खत्म करने” के लिए हमला किया और इजरायली सैनिकों और नागरिकों के लिए किसी भी संभावित खतरे को दूर करने के लिए सेना की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस बीच, स्थानीय स्रोतों और प्रत्यक्षदर्शियों ने हवाई हमलों के कारण बेत हनौन के पूर्वी क्षेत्रों से सैकड़ों परिवारों के सामूहिक विस्थापन की सूचना दी। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, एक अलग घटना में, दक्षिणी गाजा में खान यूनिस के पूर्व में अल-फराहिन शहर पर इजरायली बमबारी के बाद चिकित्सा टीमों ने एक महिला का शव बरामद किया और दो घायल लोगों का इलाज किया।

खान यूनिस में गाजा के यूरोपीय अस्पताल के फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, राफा में, शहर के केंद्र में अपने घर की छत पर खड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खान यूनिस और राफा में हुई घटनाओं पर इजरायली सेना ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

ये घटनाक्रम इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते के पहले चरण के समाप्त होने के एक दिन बाद हुआ। इसके बाद दूसरे चरण पर बातचीत होनी है।

–आईएएनएस

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए ‘साहसी बने रहें : मैकी सैल

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की दिशा में “हमें साहसी बने रहना होगा”, यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के उम्मीदवार मैकी सैल ने कही।...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने प्रतिनिधियों से कहा कि भारत अभी भी अमेरिका के लिए व्यापार के लिहाज से सबसे कठिन बाजारों में से एक है।...

कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रूस के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी छूट का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से...

लेबनान में इजरायली हमले में एक और शांति सैनिक की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र । लेबनान में इजरायली हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली हमले में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर चिंता जाहिर की...

अमेरिकी विदेश विभाग ने एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद अमेरिकियों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

वाशिंगटन । अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है, क्योंकि मध्य पूर्वी देश ने आंशिक रूप से अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस)...

इजरायली हमले में लेबनानी पत्रकार की मौत पर भड़के पीएम नवाफ, बोले-इजरायल के लिए अब यह आम हो गया है

बेरूत । लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में एक पत्रकार समेत पांच लोग मारे गए। इजरायल और लेबनान के बीच 10...

सिबी जॉर्ज ने एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात, बहुपक्षवाद में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

नई दिल्ली । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। उन्होंने बहुपक्षवाद के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और...

लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी ईरान की व्यवस्था: पूर्व अमेरिकी एनएसए

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान किया। इस बीच पूर्व अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एचआर मैकमास्टर...

पहलगाम हमले के एक साल: अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘किसी भी रूप में आतंक अस्वीकार’

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले को एक साल बीत चुके हैं। पहली बरसी पर भारत में अर्जेंटीना के राजदूत, मारियानो कॉसिनो और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने पीड़ितों...

ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हालिया संघर्ष का अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव पड़ रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक छोटे...

इजरायल का 78वां स्वतंत्रता दिवस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी...

ओमान तट के पास कंटेनर जहाज पर फायरिंग, ईरान ने दिया कानून का हवाला

तेहरान/लंदन । ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर कथित फायरिंग और हस्तक्षेप की घटना ने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी...

admin

Read Previous

ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष रहते लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय : सुधांशु त्रिवेदी

Read Next

भाजपा विधायक का आरोप, ‘कोरोना काल में आप ने लोगों की सेहत के साथ किया खिलवाड़’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com