ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष रहते लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय : सुधांशु त्रिवेदी

कोटा । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को राजस्थान के कोटा जिले में स्थानीय सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की जमकर तारीफ की। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष रहते देश के हित के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “ओम बिरला जबसे लोकसभा अध्यक्ष बने हैं, उनके कार्यकाल में संसद में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। उनके कार्यकाल के दौरान ही अनुच्छेद 35-ए खत्म हुआ, अनुच्छेद 370 खत्म हुआ, नारी शक्ति वंदन अधिनियम आया और हमने पुराने संसद से नए संसद में प्रवेश किया। भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना।”

भाजपा सांसद ने कहा, “ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ कि किसी के लोकसभा अध्यक्ष रहते देश में इतने बड़े-बड़े काम हुए। इससे पहले भारत के बारे में कहा जाता था कि यहां के लोग इतने पढ़े-लिखे नहीं हैं। ये लोग कैसे काम करेंगे। लेकिन आज के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल ट्रांजेक्शन के मामले में दुनिया में पहले नंबर पर है।”

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे कि हम दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदल सकते। लेकिन आज पीएम मोदी ने कहा कि हम पड़ोसी तो नहीं बदल सकते, लेकिन उन्हें उनकी हैसियत में रहना सिखा सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि पहले देश के कई राज्यों और जिलों में बम विस्फोट होते थे, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन आज के समय में सब नियंत्रण में है।”

–आईएएनएस

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

खड़दहा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के...

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

admin

Read Previous

विदर्भ पहली पारी में बढ़त के आधार पर बना रणजी ट्रॉफी चैंपियन

Read Next

इजरायली सेना का गाजा में ड्रोन हमला, चार फिलिस्तीनियों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com