राज्यों के सरकारी विश्विद्यालयों को अब सरकार सुधारेगी।नया रोड मैप पहली बार तैयार

नई दिल्ली । सरकार ने उच्च शिक्षा में सुधार लाने के लिए अब राज्यों के सरकारी विश्विद्यालयों की गुणवत्ता बढ़ाने की योजना बनाई है और 2035 तक नौ करोड़ छात्र उच्च शिक्षा से जुड़ जाएंगे जिनमें सात करोड़ छात्र राज्यों के विश्विद्यालयों से होंगे।
इस तरह भारत उच्च शिक्षा में छात्रों की संख्या की दृष्टि से दुनिया का नम्बर एक देश बन जायेगा।
योजना आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ,मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी वी आर सुब्रमण्यम ,नीति आयोग के सदस्य वी के पाल , उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी और अखिल भारतीय विश्विद्यालय संघ की महासचिव पंकज मित्तल आदि ने कल यह रिपोर्ट जारी की जिसमें 80 सिफारिशें की गई हैं। सरकार ने पहली बार राज्यों के सरकारी विश्विद्यालयों को सुधारने के बारे में रिपार्ट तैयार की है और नीति निर्धारित की है।
राज्यों के विश्विद्यालयों के कुलपतियों उच्च शिक्षा अधिकारियों और शिक्षाविदों अकादमिक लोगों से विचार विमर्श करने के बाद एक साल में यह रिपोर्ट तैयार की गई है।

अभी देश के करीब 81 प्रतिशत छात्र राज्यों के सरकारी विश्विद्यालयों में पढ़ते हैं इसलिए उन्हें सुधारना जरूरी है ।अभी देश में 495 सरकारी विश्विद्यालय हैं जिनसे 46,000 शिक्षण संस्थान सम्बद्ध हैं।अभी देश मे 4 .33 करोड़ छात्र उच्च शिक्षा से जुड़े हैं जिनमें 3.2 5 करोड़ तो राज्यों के विश्विद्यालयों से हैं।

श्री बेरी ने कहा कि दुनिया में सरकारी शिक्षा प्रणाली बेहद मजबूत मानी जाती है।अमरीका और ब्राजील में भी यही प्रणाली मजबूत है।भारत में आई आई टी जैसे उच्च गुणवत्ता वाले संस्थान हैं।इसलिए उनकी तर्ज पर उच्च शिक्षा में सुधार लाने के लिए राज्यों के विश्विद्यालयों की गुणवत्ता बढाने की जरूरत है।इसके लिए हमने इस रिपोर्ट में सिफारिशें की हैं जिसे विभिन्न मंत्रालय और राज्य सरकारें लागू करेंगी।

श्री सुब्रमण्यम ने कहा कि 2035 तक देश में उच्च शिक्षा दाखिल दर को दुगुना करना है और तब देश में 9 करोड़ छात्र उच्च शिक्षा से जुड़ जाएंगे जिनमें सात करोड़ तो राज्यों के विश्विद्यालय से होंगे।इसलिए इन विश्विद्यालयों को सुधारना जरूरी है।

श्री पाल ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए देश में उच्च शिक्षा में सुधार बहुत जरूरी है।उन्होंने कहा कि देश में अनुसंधान को बढ़ावा देना है कि भारत जल्द ही दुनिया में शिक्षा का बड़ा केंद्र बन जाये।

श्री जोशी ने कहा कि बजट में सरकार ने उच्च शिक्षा में सुधार के लिए अनेक घोषणाएं की है।आई आई टी में 6500 सीटें बढाई जाएंगी और एक हज़ार प्रधानमंत्री रिसर्च फेलो बनेंगे ।गुणवत्ता और अनुसंधान के लिए एक सौ करोड़ हर राज्यों के विश्विद्यालयों को दिए जाएंगे।

रिपोर्ट में उच्च शिक्षा में सुधार की सफलता के लिए 125 मानक भी तैयार किये गए हैं

— इंडिया न्यूज स्ट्रीम

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत । इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो...

होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए मैक्रों और स्टार्मर करेंगे ग्लोबल मीटिंग की मेजबानी, लगभग 40 देशों के नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के ट्रांजिट को लेकर काफी मुश्किलें आ रही है। एक तरफ ईरान होर्मुज पर...

होर्मुज स्ट्रेट खुला, ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट में युद्धविराम के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के लिए “पूरी तरह खुला” घोषित किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने संकेत दिया है कि...

अमेरिका ने ईरान वार्ता में प्रगति के दिए संकेत, कहा-समझौते की संभावनाओं को लेकर हैं आश्वस्त

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत “सार्थक और जारी” है। हालांकि होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव अब भी वार्ता की गति और परिणाम...

ईरान की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने तेल व्यापार से जुड़े देशों को दी सेकेंडरी बैन की चेतावनी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी सरकार अब तेहरान को घेरने के लिए दूसरा तरीका अपना रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान...

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद हो रही वार्ता का किया स्वागत

वॉशिंगटन । अमेरिका ने एक बार फिर से साफ किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच संभावित सीजफायर ईरान के साथ उसकी बातचीत का हिस्सा नहीं है। अमेरिका के...

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन के अधिकारों पर समझौते से किया इनकार, यूएस पर युद्ध भड़काने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि ईरान अपने न्यूक्लियर संवर्धन अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि...

ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर पहुंचे भारत, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा

नई दिल्ली । ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर बुधवार को अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। क्रिश्चियन स्टॉकर इस दौरे पर व्यापार, निवेश और नई तकनीक जैसे खास...

अमेरिका के बिना होर्मुज मिशन की योजना बना रहा है यूरोप : रिपोर्ट

वाशिंगटन । यूरोपीय देश अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक चले संघर्ष के बाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक योजना तैयार कर रहे हैं। यूरोपीय...

मध्य-पूर्व का संघर्ष वैश्विक विकास के लिए खतरा, मुद्रास्फीति की आशंकाएं बढ़ीं

वाशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष...

admin

Read Previous

पर्सनल स्टाइल पर खूब प्रयोग करती हैं जैकलीन, बताया पर्दे पर निभाना चाहती हैं किस फैशन आइकन की भूमिका

Read Next

सरकार का एआई को किफायती बनाने पर फोकस, देश में तेजी से विकसित हो रहा इकोसिस्टम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com