पर्सनल स्टाइल पर खूब प्रयोग करती हैं जैकलीन, बताया पर्दे पर निभाना चाहती हैं किस फैशन आइकन की भूमिका

नई दिल्ली । अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। उन्होंने न केवल फैशन और काम को लेकर बात की, बल्कि बताया कि वह पर्दे पर फ्रांसीसी फैशन डिजाइनर कोको चैनल की भूमिका निभाना चाहती हैं।

चंडीगढ़ में ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर में डिजाइनर कनिका गोयल के लिए रैंप पर उतरीं जैकलीन ने कहा, “मुझे लगता है कि फैशन का मतलब रचनात्मक होने के साथ यूनिक होना है। आप फैशन के साथ हर दिन खुद के होने का जश्न मनाते हैं। फैशन खूबसूरत और पॉजिटिव चीज है।“

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें स्क्रीन पर एक फैशन आइकन की भूमिका निभानी है। अभिनेत्री ने कहा, ” हां मैं ’कोको चैनल’ की भूमिका निभाना चाहूंगी।“

अभिनेत्री ने आगे बताया, “जब ड्रेसिंग या कैजुअल होने के बीच चयन की बात आती है तो सब कुछ मूड पर निर्भर करता है। मुझे अक्सर मूड स्विंग्स होते हैं। मैं ज्यादातर समय कैजुअल में रहती हूं। मेरे कई स्टाइलिस्ट्स मुझसे कहते हैं, ‘जैकी, आपका वॉर्डरोब बहुत साधारण है!’ क्योंकि मुझे हमेशा स्टाइल किया जाता है, इसलिए मैं अपने कपड़ों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होती हूं, वे सामान्य से ही अच्छे लगते हैं।”

अभिनेत्री ने आगे बताया, “मुझे एक बहुत अच्छी, हॉट ड्रेस पहननी हो और मौज-मस्ती करनी हो या फिर जब बात रेड कार्पेट या खासकर स्टेज पर जाने की बात आती है तो मुझे स्टेज के लिए तैयार होना बहुत पसंद है। हालांकि, मैं 90 प्रतिशत समय में कैजुअल रहती हूं।”

अभिनेत्री ने बताया कि वह अपने फैशन के साथ बहुत प्रयोग करती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं पहले अपने पर्सनल स्टाइल, अपने पर्सनल फैशन के साथ बहुत प्रयोग करती थी और अब मैं इन चीजों को लेकर सहज महसूस करती हूं और इसी कड़ी में मैं खुद को समझने लगी हूं।“

–आईएएनएस

‘ओ’ रोमियो’ की रिलीज का रास्ता साफ, कोर्ट ने खारिज की याचिका

मुंबई । शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म को लेकर राहत भरी खबर आई है। बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट ने फिल्म 'ओ' रोमियो' की रिलीज रोकने की मांग वाली...

दिल्ली हाई कोर्ट से विवेक ओबेरॉय को मिली पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा, बिना इजाजत फोटो के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

मुंबई । बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर रहे हैं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रजनीकांत, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक...

रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया वैलेंटाइन सॉन्ग ‘चांद तलक’, विक्रांत सिंह के साथ जमाई जोड़ी

मुंबई । बात चाहे अध्यात्म की हो या फिर रोमांटिक वैलेंटाइन वीक की, भोजपुरी सिनेमा किसी भी चीज में पीछे नहीं है। वैलेंटाइन वीक को देखते हुए भोजपुरी सिंगर और...

‘आप हमेशा मेरे कोच सर रहेंगे,’ सुनील थापा के निधन पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई । नेपाली सिनेमा के वेटरन अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के कोच का किरदार निभा चुके...

मेरी शादी हो चुकी है और मेरी दुल्हन… मैरिज के सवाल पर खिलखिलाकर हंसे हर्षवर्धन राणे, बताया ये सच

मुंबई । अभिनेता हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड में अपने इंटेंस और रोमांटिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह 'सनम तेरी कसम' में इंदर का किरदार हो या 'एक दीवाने...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: 20 जनवरी को स्कूटी लेकर मुंबई आए थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने किया बड़े प्लान का खुलासा

मुंबई । मुंबई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया था और अब मामले की गुत्थी धीरे-धीरे खुलती नजर आ रही है। मुंबई...

‘वध 2’ ने पहले दिन की शानदार ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर ‘भाभीजी घर पर हैं’ पिछड़ी

मुंबई । फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन यह तय करता है कि दर्शकों का प्यार किस फिल्म पर ज्यादा है। इसी कड़ी में रिलीज हुई दो प्रमुख फिल्मों, 'वध...

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर संत समाज में भारी विरोध, महामंडलेश्वर बोले- ‘कुछ लोग खुश हैं, लेकिन यह गंभीर विषय’

हरिद्वार । अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म का टीजर जारी होते ही ब्राह्मण समाज और संत समाज के लोग...

अभिनेता विजय को भरना होगा 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना, मद्रास उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा फैसला

मद्रास । दक्षिण के अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। इस बार मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता को झटका देते हुए आयकर विभाग...

‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘लोगों की भावनाओं का करता हूं सम्मान’

मुंबई । नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। विवाद की वजह इसका टाइटल है, जिसे लेकर ब्राह्मण समुदाय के कुछ...

शनिवार को रिलीज होगा फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का पहला रोमांटिक ट्रैक

मुंबई । अभिनेता दीपक तिजोरी जल्द ही रोमांटिक शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में यूलिया वंतूर के साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म के पहले गाने 'तेरे संग'...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

admin

Read Previous

साहस, एकता और शिक्षा की मजबूत कहानी है ‘रूल ब्रेकर्स’ : अली फजल

Read Next

राज्यों के सरकारी विश्विद्यालयों को अब सरकार सुधारेगी।नया रोड मैप पहली बार तैयार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com