‘पेरिस में आपका स्वागत, मेरे दोस्त’, प्रधानमंत्री मोदी के पेरिस पहुंचने पर बोले इमैनुएल मैक्रों

पेरिस । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेरिस आगमन पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने खुशी व्यक्त की। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया।

पोस्ट में उन्होंने लिखा, “पेरिस में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी। आपसे मिलकर अच्छा लगा। एआई एक्शन समिट के लिए हमारे सभी भागीदारों का स्वागत है। चलिए अब काम पर लगते हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एआई सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेरिस एयरपोर्ट पर पहुंचे ही उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक्शन समिट 2025 के तीसरे संस्करण की सह-अध्यक्षता करेंगे।

इस एआई सम्मेलन का आयोजन 11 फरवरी को ग्रैंड पैलेस में किया जाएगा। इससे पहले इस तरह का सम्मेलन ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका में भी किया जा चुका है।

फ्रांस सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान देने के लिए एलिसी पैलेस में रात्रिभोज का भी आयोजन किया था। एलिसी पैलेस में पहुंचते ही फ्रांस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन के दौरान शीर्ष नेतृत्व के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चर्चा करेंगे। इस खास मौके पर वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी नया आकार देने की रूपरेखा निर्धारित की जाएगी।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा का महत्व फ्रांस द्वारा गर्मजोशी से स्वागत से साफ झलकता है। हवाई अड्डे पर फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने उनका स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी पेरिस पहुंचे, जहां उन्हें विशेष सम्मान मिला।

यह यात्रा भारत-फ्रांस के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है। इसके तहत ‘होराइजन 2047’ रोडमैप पर प्रगति की समीक्षा की जाएगी, जो भारत और फ्रांस के बीच दीर्घकालिक सहयोग पर आधारित एक पहल है।

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मार्सिले जाएंगे, जहां वे अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर परियोजना का दौरा करेंगे। यह परियोजना परमाणु संलयन अनुसंधान में एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सहयोग है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी मजारगुएस युद्ध कब्रिस्तान भी जाएंगे, जहां वह विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
फ्रांस में कार्यक्रमों के बाद, पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य प्रौद्योगिकी, रक्षा और आर्थिक विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के संबंधों को और मजबूत करना है।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

दिल्ली चुनाव में हार के बाद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री और विधायकों से करेंगे मुलाकात

Read Next

साहस, एकता और शिक्षा की मजबूत कहानी है ‘रूल ब्रेकर्स’ : अली फजल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com