दिल्ली चुनाव में हार के बाद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री और विधायकों से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के अन्य विधायकों से मुलाकात करेंगे।

यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की हार और पंजाब इकाई में बढ़ते आंतरिक असंतोष को लेकर हो रही है।

इस बीच, जैसे ही भगवंत मान रविवार को चौहल वन विश्राम गृह की दो दिन की यात्रा पर रवाना हुए, सरकार ने सोमवार को होने वाली अपनी कैबिनेट बैठक रद्द कर दी। यह बैठक अब गुरुवार को होगी।

हालांकि, आप सांसद मालविंदर सिंह कांग ने असहमति की खबरों को नकारते हुए मंगलवार की बैठक को “नियमित रणनीति सत्र” बताया।

उन्होंने कहा, “पार्टी में यह एक निरंतर प्रक्रिया है। पार्टी की भावी रणनीतियों को तय करने के लिए सभी इकाइयों से फीडबैक लिया जाता है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, ‘आप’ विधायकों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे।”

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में दिल्ली चुनाव के परिणामों का विश्लेषण और 2027 में होने वाले पंजाब चुनाव के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा होगी।

एक दशक तक दिल्ली की सत्ता में रही ‘आप’ को 5 फरवरी के चुनावों में बड़ा झटका लगा और 70 सदस्यीय विधानसभा में केवल 22 सीटें मिलीं। 48 सीटों के साथ भाजपा ने राजधानी में ‘आप’ का शासन खत्म कर दिया।

सूत्रों ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब के नेताओं के साथ बैठक करने की योजना बनाई है, क्योंकि पार्टी में यह चर्चा है कि राज्य के कुछ विधायक अन्य दलों से संपर्क कर सकते हैं।

हालांकि, आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि मंगलवार की बैठक में चर्चा करने के लिए कुछ भी खास नहीं है।

अरोड़ा ने कहा, “यह एक सामान्य बैठक है। पार्टी प्रमुख दिल्ली चुनाव के बाद हम सभी को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, हमें किसी से डर नहीं है। हम एकजुट हैं। ऐसी बैठकें पहले भी हो चुकी हैं। इसमें कुछ नया नहीं है, चूंकि केजरीवाल ने हमें लंबे समय से संबोधित नहीं किया है, इसलिए हम उनसे मिलने जाएंगे।”

आप के सूत्रों ने यह भी कहा कि मंगलवार की बैठक “दिल्ली की हार के बाद एक सामान्य बैठक” होगी।

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

सांसद विजय कुमार ने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर दिया स्थगन प्रस्ताव, चर्चा की उठाई मांग

Read Next

‘पेरिस में आपका स्वागत, मेरे दोस्त’, प्रधानमंत्री मोदी के पेरिस पहुंचने पर बोले इमैनुएल मैक्रों

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com