एग्जिट पोल : जानें एग्जिट पोल के आंकड़ों ने नतीजों से पहले दिल्ली में किस राजनीतिक दल को दी खुशी और किसे सोचने पर किया मजबूर!

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को एक चरण में 70 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। मतदान संपन्न होने के बाद तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़े आने शुरू हो गए। कई एजेंसियों के एग्जिट पोल के भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है तो कहीं, एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। ऐसे में विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़े पर एक नजर डालते हैं।

पीपल इनसाइट के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 39-44 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप) को 25-28 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 51-60 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप) को 10-19 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में भाजपा को 35-40, आम आदमी पार्टी को 32-37 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है।

पी-मार्क के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में भाजपा को 39-49, आम आदमी पार्टी को 21-31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है। पोल डायरी के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में भाजपा को 42-50, आम आदमी पार्टी को 18-25 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

चाणक्य स्ट्रेटजी के एग्जिट पोल में बीजेपी की स्थिति मजबूत है। सर्वे के अनुसार भाजपा को 39-44 सीटों तक जीत मिल सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 25-28 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 2-3 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

जेवीसी पोल के एग्जिट पोल में भाजपा को 39 से 45 सीट, आम आदमी पार्टी को 22-31 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है।

दिल्ली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 है। अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 603 पुरुष और 96 महिला उम्मीदवार हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 672 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है। दोनों ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। वहीं, भाजपा ने एक-एक सीट जेडीयू और लोजपा (रामविलास) को दी। दिल्ली में मुख्य रूप से भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच जोरदार मुकाबला है।

राजधानी दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए 70 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। चुनाव के नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को होगी।

बता दें कि एग्जिट पोल के आंकड़े अंतिम नतीजे नहीं हैं। 8 फरवरी को नतीजों के ऐलान के साथ ही पता चल जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है।

–आईएएनएस

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

admin

Read Previous

राहुल गांधी ने फिर उठाया बेरोजगारी, विनिर्माण का मुद्दा, अमित मालवीय ने आंकड़ों से दिया जवाब

Read Next

दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार, जनता ने केजरीवाल को नकारा : सतीश उपाध्याय

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com