दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार, जनता ने केजरीवाल को नकारा : सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 70 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। चुनाव के बाद विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल्स के आंकड़े अब सामने आ रहे हैं। इनमें दिलचस्प और चौंकाने वाले संकेत मिल रहे हैं।

इस बार, एग्जिट पोल्स में दिल्ली में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। कई एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट्स में यह संकेत दिया है कि ‘मोदी मैजिक’ इस चुनाव में असरदार हो सकता है, जिससे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को इस बार सत्ता में वापसी मुश्किल हो सकती है।

एग्जिट पोल के परिणामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सतीश उपाध्याय ने कहा कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, क्योंकि जनता का समर्थन और उत्साह हमारे साथ है। इस बार कमल पूरी दिल्ली में खिलेगा। दिल्ली में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं थी। आप सरकार ने दस सालों में केवल झूठ और भ्रष्टाचार दिया। यमुना नदी साफ नहीं हो पाई, प्रदूषण की समस्या गंभीर बनी रही, और ऐसे बहुत सारे मुद्दे थे, जिनसे लोग परेशान थे। अब दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है कि वे भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाएंगे, ताकि दिल्ली को एक नई दिशा दी जा सके। दिल्ली की जनता पीएम मोदी के साथ चलेगी और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि सबसे पहले मैं दिल्ली के मतदाताओं का आभार जताया हूं कि उन्होंने बदलाव के लिए वोट किया है। हमें उम्मीद है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली का विकास हमारी प्राथमिकता है। आठ फरवरी को दिल्ली में एक अच्छी सरकार बनेगी।

विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेंद्र यादव कहते हैं कि एग्जिट पोल में अलग-अलग नतीजे दिखाए जा रहे हैं। ऐसे में आठ तारीख को साफ हो जाएगा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। हमें जनादेश पर भरोसा है। जनता हमें एक बार फिर से सेवा का मौका देगी। हम बड़े बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं।

एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। ये केजरीवाल की हार नहीं है, ये केजरीवाल के झूठ की हार है। मैं केजरीवाल को सलाह दूंगा कि उन्हें सियासत की जगह सिनेमा में चले जाना चाहिए। वहां आप सारे कलाकारों को मात दे सकते हैं। दिल्ली आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है, जिसके जिम्मेदार खुद केजरीवाल हैं। हम दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर इतिहास रचने जा रहे हैं।

एग्जिट पोल पर राजस्थान सरकार के कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की जीत की उम्मीद है। हमारा अनुमान है कि हम 50 से ज्यादा सीटें जीतेंगे क्योंकि जनता का रुझान हमारे पक्ष में दिखाई दे रहा है। आप के घोटालों का जवाब जनता ने इस बार अपने वोट की चोट से दिया है। मेरा मानना है कि दिल्ली में कमल खिलने जा रहा है।

दरअसल अधिकांश एग्जिट पोल्स में यह अनुमान जताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत की है और दिल्ली में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी को इस बार उम्मीद से कम सीटों का अनुमान है।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

एग्जिट पोल : जानें एग्जिट पोल के आंकड़ों ने नतीजों से पहले दिल्ली में किस राजनीतिक दल को दी खुशी और किसे सोचने पर किया मजबूर!

Read Next

रांची में डबल मर्डर के आरोप में सेना के जवान सहित चार गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com