दलित विरोधी राजनीति का केंद्र बना अमित शाह का आवास : कांग्रेस

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस ने बुधवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की प्रतिक्रिया में इसे शाह के आवास को ‘दलित विरोधी राजनीति का केंद्र’ करार दिया है। कांग्रेस महासचिव और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कैप्टन और शाह की मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा, “सत्ता में बैठे मठाधीशों के अहंकार को ठेस पहुंची है, क्योंकि एक दलित को मुख्यमंत्री बना दिया तो वो पूछते हैं कि कांग्रेस में फैसले कौन ले रहा है? दलित को सर्वोच्च पद दिया जाना उन्हें रास नहीं आ रहा।”

सुरजेवाला ने कहा, “दलित विरोधी राजनीति का केंद्र और कहीं नहीं, अमित शाह जी का निवास बना हुआ है। अमित शाह जी व मोदी जी पंजाब से प्रतिशोध की आग में जल रहे हैं। वे पंजाब से बदला लेना चाहते हैं, क्योंकि वे किसान विरोधी काले कानूनों से अपने पूंजीपति साथियों का हित साधने में अब तक नाकाम रहे हैं।”

सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा, “भाजपा का किसान विरोधी षड्यंत्र सफल नहीं होगा।”

गौरतलब है कि बुधवार शाम करीब 6 बजे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को अमित शाह के आवास पहुंचकर उनसे 50 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान अमरिंदर ने कहा कि हाल ही में मोदी सरकार द्वारा बनाये गए तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कर, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी दी जाए। साथ ही पिछले 10 महीनों से चल रहे किसानों के आंदोलन के मुद्दे का समाधान भी केंद्र सरकार की ओर से जल्द से जल्द किया जाए।

हालांकि, ये भी उम्मीद लगाई जा रही है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक चर्चा भी हुई है। जिसको लेकर कई तरह की अटकलें तेज हो गई हैं।

कैप्टन पिछले दो दिन से दिल्ली में हैं। मंगलवार को उनके दिल्ली पहुंचते ही अमित शाह से उनकी मुलाकात को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं, लेकिन उनके राजनीतिक सलाहकार की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि वह अपने निजी दौरे पर दिल्ली आए हैं, इस दौरान केवल अपने दोस्तों से ही मुलाकात करेंगे। उनके दिल्ली पहुंचने से ठीक पहले मंगलवार को पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्दू ने भी इस्तीफा दे दिया था। इसलिए इस हालात में इस मुलाकात को बेहद अहम बताया जा रहा है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

editors

Read Previous

पाकिस्तान सोमवार से काबुल के लिए वाणिज्यिक उड़ानों को फिर से शुरू करेगा

Read Next

‘तूफान मेल’ ने यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में जीत हासिल की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com