तेजस्वी को याद करना चाहिए लालू यादव का शासनकाल: गिरिराज सिंह

बेगूसराय । पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर हमले की घटना पर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में जंगलराज का आरोप लगाया, तो केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू राज की याद दिला दी।

गिरिराज सिंह ने कहा, “तेजस्वी यादव को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बात करना अच्छा नहीं लगता। तेजस्वी यादव लालू यादव के लड़के हैं। उन्हें अपने पिता जी के शासनकाल को याद करना चाहिए। उन दिनों नवविवाहित पति और पत्नी को दिन में निकलने में डर लगता था। सीएम नीतीश कुमार के राज में कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, उसे सजा देने का काम किया जाएगा। इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है।”

वहीं गिरिराज सिंह ने वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम को लेकर भी राय दी।

उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड पर जो जेपीसी बनी है, वह अपनी रिपोर्ट देगी तो इस पर किसी को क्या ऐतराज है। इसको लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है। तमाम पक्षों ने अपनी बात रखी है। देश में सैकड़ों उदाहरण हैं कि कैसे वक्फ बोर्ड ने जमीन को हड़पने का काम किया है। सरकारी जमीन को हड़पा गया और निर्दोष लोगों पर जुल्म किया गया। स्वाभाविक है वक्फ बोर्ड को लेकर जेपीसी जो रिपोर्ट देगी, संसद में उस पर बहस होगी फिर संसद निर्णय करेगी। आम लोगों की राय है कि वक्फ बोर्ड के अधिकार को सीमित किया जाए। ऐसे बोर्ड की ताकत को सीमित करना, जनता के हित और देश के हित में होगा।

गिरिराज सिंह ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। कहा, “जब वो बोलते हैं तो मुस्लिमों से बाहर नहीं निकल पाते हैं। वह अपने को मुस्लिम तुष्टिकरण का प्रतीक मानते हैं। वो जिन्ना के डीएनए को अपने साथ रखते हैं। मैं ओवैसी से कहूंगा कि आप जिन्ना का जिन्न बनकर अपना बयान मत दीजिए। एक भारतीय संवैधानिक व्यक्ति होकर बयान दें। आप बैरिस्टर जरूर हैं, लेकिन कानून की धज्जियां उड़ाते हैं, ऐसा न करें।”

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

महाराष्ट्र: भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई लोगों की मौत

Read Next

सनी देओल स्टारर ‘जाट’ 10 अप्रैल को रिलीज होगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com