महाराष्ट्र: भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई लोगों की मौत

भंडारा । महाराष्ट्र में भंडारा के जवाहर नगर में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार को विस्फोट हो गया। हादसे में पांच कर्मचारियों के मरने की आशंका जताई जा रही है और कई लोगों के घायल होने की खबर है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

विस्फोट की सूचना पर तत्काल बचाव और चिकित्सा दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है। जिला कलेक्टर संजय कोलटे ने बताया कि महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सुबह करीब 10.30 बजे विस्फोट हुआ। बचाव और चिकित्सा कर्मचारी विस्फोट स्थल पर जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं तथा दमकलकर्मी स्थिति पर काबू पाने में लगे हुए हैं।

जिला कलेक्टर ने आगे बताया कि विस्फोट के कारण छत ढह गई और कम से कम 12 लोग उसके नीचे दब गए। उनमें से दो को लोगों बचा लिया गया है और मलबा हटाने के लिए खुदाई करने वाली मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, “शुक्रवार सुबह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट की दुर्घटना हुई। बचे लोगों की तलाश के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात हैं और बचाव कार्य जारी है।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। दूर से लिए गए वीडियो में फैक्ट्री से घना धुआं उठता हुआ देखा गया।

–आईएएनएस

इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से की फोन पर बात, कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली । इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति...

जिला परिषद और पंचायत चुनावों के लिए 44,000 से अधिक कर्मियों को तैनात करेगी पंजाब पुलिस

चंडीगढ़ । पंजाब में आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कानून-व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को कहा कि...

‘वह शौक के हिसाब से राजनीति करते हैं’, राहुल गांधी के विदेश दौरे पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज

पटना । राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जर्मनी दौरे पर पलटवार करते हुए कहा कि वह शौक के हिसाब से...

सीजेआई के खिलाफ ‘मोटिवेटेड’ कैंपेन पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के 44 पूर्व जजों ने जताई कड़ी आपत्ति

नई दिल्ली । देश के 44 पूर्व सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) पर रोहिंग्या प्रवासियों से जुड़ी टिप्पणियों को लेकर चल रहे 'प्रेरित और...

राहुल गांधी इटली का चश्मा हटाएं, फिर देशभक्ति और राष्ट्रप्रथम समझेंगे : तरुण चुघ

नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर उठाए गए सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय...

20 दिन बचे हैं, राहुल गांधी चेक कर लें बिहार चुनाव का सीसीटीवी फुटेज: संबित पात्रा

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान अपनी बात कही। इस पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा...

अग्निशमन व्यवस्था को आधुनिक और दक्ष बनाना हमारा लक्ष्य: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । गोवा में नाइट क्लब में लगी आग की घटना को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं...

कोलकाता में गीता पाठ के दौरान ठेले वाले की पिटाई, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

कोलकाता । ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित ‘लोखो गीता पाठ’ कार्यक्रम के दौरान एक गरीब पैटीज विक्रेता के साथ कथित तौर पर भीड़ ने मारपीट की और उसकी ठेला-गाड़ी भी...

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संकटकाल में समर्थन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

नई दिल्ली । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे...

भारत को अपने विकास का रास्ता खुद निर्धारित करना होगा, बाहरी दबावों का विरोध करें : गौतम अदाणी

नई दिल्ली । भारत को अपने विकास का रास्ता स्वयं निर्धारित करना होगा और बाहरी दबावों का विरोध करना होगा। यह बयान मंगलवार को अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी...

इंडिगो द्वारा एफडीटीएल मानकों का पालन न करने से उत्पन्न हुआ संकट: चंद्रबाबू नायडू

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि इंडिगो एयरलाइन द्वारा फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों का पालन न करने के कारण देशभर...

सिंहावलोकन 2025 : इनकम टैक्स में छूट, जीएसटी सुधार जैसे फैसलों से आम आदमी को बचत करने में मिली मदद

नई दिल्ली । केंद्र सरकार की ओर से इस साल आम आदमी पर टैक्स का बोझ कम करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसमें इनकम टैक्स में...

admin

Read Previous

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का लंदन में विरोध, ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने की निंदा

Read Next

तेजस्वी को याद करना चाहिए लालू यादव का शासनकाल: गिरिराज सिंह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com