दिल्ली विधानसभा चुनाव : भाजपा का मेगा प्रचार प्लान तैयार, अगले 10 दिन में पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता करेंगे धुआंधार रैली

नई दिल्ली । आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना मेगा प्रचार प्लान तैयार कर लिया है। अगले दस दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के तमाम दिग्गज नेता रैलियां और जनसभाएं करेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव होने में अब 15 दिन से भी कम का समय बचा है। ऐसे में भाजपा दिल्ली चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहती है। पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मेगा प्रचार प्लान बनाया है। अगले दस दिनों के दौरान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत सभी वरिष्ठ नेता दिल्ली में जन सभाएं और रैलियां करेंगे।

जानकारी के मुताबिक भाजपा चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्रियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बड़े मंत्रियों को दो-दो विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद तीन रैलियां करेंगे। वहीं, अमित शाह और जेपी नड्डा 18 से अधिक रैलियां करेंगे। पूरे 70 विधानसभा सीटों को कवर करने के लिए कार्यक्रम को खास तरह से बनाया गया है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 14 जनसभाएं करेंगे, भाजपा शासित और भी कई मुख्यमंत्रियों को इस लिस्ट में जोड़ा गया है। चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, पीयूष गोयल, मनसुख मांडविया, गजेंद्र सिंह शेखावत भी प्रचार करते दिखेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिवों विनोद तावड़े, सुनील बंसल, तरुण चुघ और अरुण सिंह की भी तैनाती हुई है। पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ नेता भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संजीव बालियान, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर, राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया भी प्रचारकों की फेहरिस्त में शामिल हैं।

बता दें कि भाजपा के विभिन्न वर्गों के साथ छोटी-छोटी बैठकें लगातार हो रही हैं। अभी तक दलित समाज संग बीजेपी नेताओं की करीब 4,500 छोटी बैठक हो चुकी हैं। वहीं, मुस्लिम समाज के साथ 1,700 और विभिन्न तबकों की महिलाओं के साथ 7,500 छोटी बैठकें हुई हैं।

–आईएएनएस

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

admin

Read Previous

यूसीसी और वन नेशन वन इलेक्शन एक जटिल मुद्दा : माजिद मेमन

Read Next

गुंडागर्दी पर उतर आई है भाजपा, पुलिस भी कर रही है सपोर्ट : आतिशी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com