जेईई परीक्षा आज से शुरू, कोटा में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इतजाम

कोटा । देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग की परीक्षा जेईई आज से शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह परीक्षा देश-विदेश के 331 शहरों में आयोजित हो रही है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी किए गए निर्देशों का परीक्षा केंद्रों पर सख्ती से पालन किया जा रहा है। राजस्थान के कोटा में चार परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। कैंडिडेट्स परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

मेटल डिटेक्टर के साथ सुरक्षा के सभी मापदंडों को परीक्षा केंदों पर अपनाया जा रहा है, उसके बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। जेईई मेन 2025 की परीक्षा 22 जनवरी से 30 जनवरी 2025 तक दो पारियों में आयोजित होगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 13 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जेईई मेन में दो पेपर होते हैं। बीई, बीटेक, 2ए (बीआर्क), 2बी (बी.प्लानिंग) और पेपर 2ए एंड 2बी। जेईई मेन पेपर 1 की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025 होगी। जबकि पेपर 2 की परीक्षा का आयोजन 30 जनवरी 2025 को किया जाएगा। इस साल परीक्षा का आयोजन देश-विदेश के 331 शहरों में किया जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड 20 जनवरी को जारी किया था।

परीक्षा को लेकर एनटीए की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, महिलाओं और पुरुषों के लिए ज्वेलरी पहनने और किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को टॉयलेट ब्रेक के बाद भी जांच करानी होगी। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, फोटो आईडी और एक्सट्रा फोटो के साथ पहुंचने के लिए कहा गया है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

गुंडागर्दी पर उतर आई है भाजपा, पुलिस भी कर रही है सपोर्ट : आतिशी

Read Next

यूसीसी मुसलमानों के खिलाफ नहीं बल्कि विवाह सुधार के लिए : शाहनवाज हुसैन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com