पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में ताजा सांप्रदायिक हिंसा, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई आठ

पेशावर । कुर्रम जिले की राजधानी पाराचिनार जा रहे सहायता काफिले पर हुए घातक हमले में लापता ड्राइवरों के चार और शव शनिवार को बरामद होने से मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत का कुर्रम जिला सांप्रदायिक हिंसा के बाद महीनों से देश के बाकी हिस्सों से कटा हुआ है। अब तक 150 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

इलाके में खाद्य आपूर्ति और दवाओं की कमी के कारण दर्जनों महिलाओं और बच्चों की मौत होने की वजह से हताहतों की संख्या में बढ़ोतरी हुई।

हाल ही में विरोधी ग्रुप्स के बीच एक 14 सूत्री शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे तबाह क्षेत्र में शांति की उम्मीद जगी थी।

हालांकि, राहत सहायता ले जा रहे काफिले पर गुरुवार को बड़ा हमला हुआ। कुर्रम के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ने कहा, “हमला कम से कम पांच घंटे तक चला। पांच ड्राइवर लापता हो गए, जिनमें से चार के शव बरामद कर लिए गए। अब तक कुल मृतकों की संख्या आठ है, इनमें चार ड्राइवर और दो सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।”

दूसरी ओर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक कम से कम 10 लोग मारे गए हैं, जिनमें दो सुरक्षाकर्मी, चार ड्राइवर और चार नागरिक शामिल हैं। उनका कहना है कि छह ड्राइवर अभी भी लापता हैं। हमलावरों ने उन्हें रॉकेट और ऑटोमैटिक हथियारों का इस्तेमाल करके अगवा कर लिया था।

सुरक्षा बलों ने बताया कि जवाबी फायरिंग में छह हमलावर भी मारे गए।

35 वाहनों का यह काफिला, पाराचिनार में पहुंचाई जाने वाली सहायता सामग्री का दूसरा जत्था था। इसमें दवाइयां, सब्जियां, फल और अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी। इसे पुलिस और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी) सहित सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही थी।

इस ताजा हमले ने शांति समझौते को फिर से झकझोर दिया। इससे जिले में भय और अनिश्चितता का माहौल है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “बंकर हटाने की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। सुरक्षा चिंताओं के कारण जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी रोक दी गई है।”

अधिकारियों ने क्षेत्र में सभी प्रमुख रास्तों को बंद करना जारी रखा है, जिससे हजारों लोग भोजन, दवा और जरूरी चीजों के बिना रह रहे हैं।

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “शिया और सुन्नी संघर्ष यहां दशकों से चल रहा है। हर बार वे तथाकथित शांति समझौतों पर हस्ताक्षर करते हैं। इस बार भी, एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। लेकिन जहां तक रास्तों और सप्लाई का सवाल है, जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं देखी गई है। हमारे परिवार यहां हर दिन भूख और चिकित्सा समस्याओं से तड़प रहे हैं,”

पाराचिनार में सांप्रदायिक संघर्ष नवंबर के आखिरी हफ्ते में शुरू हुआ था, जब एक बस पर हमला किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप 47 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकतर मुस्लिम थे। जवाबी कार्रवाई में शिया उग्रवादी समूहों ने सुन्नी गांवों पर हमला किया। तब से, यह क्षेत्र को देश के बाकी हिस्सों से अलग-थलग पड़ गया है।

–आईएएनएस

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

काठमांडू । नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने...

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

admin

Read Previous

सिसोदिया के नॉमिनेशन में डेढ़ करोड़ रुपये का लोन दिखाने पर बांसुरी स्वराज ने उठाए सवाल

Read Next

रूस, ईरान ने बड़े रणनीतिक साझेदारी समझौते पर क‍िए हस्ताक्षर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com