सैफ अली खान अटैक केस : ऑटो ड्राइवर से पूछताछ कर रही है बांद्रा पुलिस

मुंबई । अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो-रिक्शा चालक भजन सिंह राणा को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है, जहां उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

सैफ अली खान पर बुधवार आधी रात को जानलेवा हमला हुआ था। हमले के बाद उन्हें ऑटो-रिक्शा चालक भजन सिंह राणा ने लीलावती अस्पताल पहुंचाया था। इससे पहले ऑटो-रिक्शा चालक मीडिया के सामने आकर अपना बयान दे चुका है।

वहीं, अभिनेता सैफ अली खान पर हमले की जांच के लिए पुलिस ने 35 टीमों का गठन किया है। इनमें से 15 टीम मुंबई क्राइम और 20 टीम लोकल मुंबई पुलिस की है। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम भी तलाश में मदद कर रही है।

सैफ अली खान की घरेलू सहायिका ने अपने बयान में कहा कि आरोपी 1 करोड़ रुपये की मांग कर रहा था।

पुलिस अब तक इस मामले में अभिनेता के घर पर काम करने वाले दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। अब पुलिस सैफ के घर पर काम करने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, अभिनेता पर हमला करने वाला शख्स घर के लेआउट से पूरी तरह वाकिफ था।

सैफ का परिवार 11वीं और 12वीं मंजिल पर रहता है। इमारत के छठे फ्लोर पर तड़के 2 बजकर 33 मिनट के आसपास संदिग्ध का फुटेज कैद हुआ। यह क्लिप घटना के बाद की बताई जा रही है, जिसमें वह सीढ़ियों से भागता देखा जा सकता है। आरोपी ने कॉलर वाली टीशर्ट पहन रखी है, लाल रंग का गमछा और पीठ पर बैग भी टांग रखा है।

पुलिस की मानें तो अभिनेता पर हमला करने के बाद हमलावर बांद्रा पुलिस स्टेशन के आसपास दिखा था। अब तक की छानबीन में कई अहम खुलासे हुए हैं। सैफ पर जब हमला हुआ तो घर में सैफ, करीना, उनके बेटे जेह, तैमूर और साथ में पांच हाउस हेल्प भी थे। जेह की केयर टेकर इलियमा फिलिप ने पुलिस को बयान दिया कि हमलावर का सामना सबसे पहले उनसे ही हुआ था। उसने 1 करोड़ रुपये की डिमांड की थी।

पुलिस का कहना है कि आरोपी रात में किसी वक्त चोरी के इरादे से सैफ के फ्लैट में घुसा। उसको देखकर जब केयर टेकर की चीख निकली तो सैफ और करीना अपने कमरे से निकलकर आए। इसके बाद शख्स ने सैफ पर चाकू से वार किया।

–आईएएनएस

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली । केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ स्थित सीजीएचएस के स्वास्थ्य भवन में तैनात अतिरिक्त निदेशक...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा नेता हत्याकांड: उम्रकैद के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी

बेंगलुरु । भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड में विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता और विधायक विनय कुलकर्णी ने शनिवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में...

admin

Read Previous

मुरलीकांत पेटकर को 52 साल बाद मिला अर्जुन अवॉर्ड, कार्तिक आर्यन बोले- ‘चंदू चैंपियन का यह है आदर्श अंत ’

Read Next

सिसोदिया के नॉमिनेशन में डेढ़ करोड़ रुपये का लोन दिखाने पर बांसुरी स्वराज ने उठाए सवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com