पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को पैसे के अलावा कुछ समझ में नहीं आता : पूर्व सांसद अर्जुन सिंह

बराकपुर (पश्चिम बंगाल) । पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित तौर पर एक्सपायर हो चुकी रिंगर लैक्टेट (आरएल) सलाइन दिए जाने से गर्भवती महिला की मौत के मामले में भारतीय जनता पार्टी नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सोमवार को कहा कि इस सरकार को कुछ दिखाई नहीं देता। उसे पैसे के अलावा कुछ समझ में नहीं आता।

अर्जुन सिंह ने आईएएनएस से कहा, “पश्चिम बंगाल की शासन व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं, चाहे वह स्वास्थ्य विभाग हो, शिक्षा, राशन वितरण व्यवस्था, सप्लाई लाइन हो, या गरीब बच्चों को साइकिल देने की बात हो। सभी व्यवस्था ममता बनर्जी और उनके परिवार के इर्द-गिर्द समेट दी गई हैं। यह सब केवल पैसे की उगाही के लिए हो रहा है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इनको जनता की कोई परवाह नहीं है, इनका उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना है। आज बंगाल की जनता को इस भ्रष्ट व्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, जिसके कारण कई लोग बीमार हो रहे हैं, और एक मां की मृत्यु भी हो चुकी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया। ममता बनर्जी के परिवार और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? क्यों इन पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा? और कितने लोगों की मौत के बाद कार्रवाई की जाएगी?”

उन्होंने ममता बनर्जी पर फेयर प्राइस शॉप (राशन की सरकारी दुकान) का नाम लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर कहते हैं कि इन दुकानों से सामान न खरीदें, क्योंकि इससे लोगों की जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सिर्फ कुछ खास लोगों और मीडिया द्वारा जनमत को दबाने का प्रयास हो रहा है। यह समय की जरूरत है कि बंगाल में एक बड़ा आंदोलन उठे, जो सरकार की नींव हिला सके, क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो बंगाल “बांग्लादेश” बनने की दिशा में बढ़ सकता है।

–आईएएनएस

कांग्रेस के अंदर खानदानी समस्या, देश की जनता इलाज करेगी : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन पर...

सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के मामले को लेकर विधानसभा की ओर से दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र...

देश में नक्सलवाद अंतिम दौर में है, जल्‍द ही पूरी तरह समाप्‍त हो जाएगा : शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद के खात्‍मे संबंधी बयान का समर्थन करते हुए भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश में नक्सलवाद अब...

दिल्ली से मेरठ अब सिर्फ 60 मिनट में, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : मनोहर लाल

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत (आरआरटीएस) कॉरिडोर के शेष प्रमुख हिस्सों का उद्घाटन किया। इस बहुप्रतीक्षित विस्तार के बाद अब यात्री दिल्ली के...

बसपा मजबूत होगी, विरोधियों के षड्यंत्र भी बढ़ेंगे, मिशनरियों को डटकर मुकाबला करना होगा : मायावती

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को पार्टी की अखिल भारतीय बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने और...

तेलंगाना: डीजीपी की अपील के बाद 25 लाख के इनामी माओवादी देवजी ने 16 साथियों के साथ किया सरेंडर

हैदराबाद । नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तेलंगाना पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। शीर्ष माओवादी नेता थिप्परी तिरुपति उर्फ ​​देवजी ने पुलिस के सामने...

एआई समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ी सियासी हलचल, यूपी कांग्रेस मुख्यालय में लगा पोस्टर चर्चा में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश में...

जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जताई चिंता, मुख्य सचिव को लिखा पत्र

भोपाल । कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखकर राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है। इस...

सुरक्षा छीनी, संतों का अपमान किया, 2027 में सत्ता से उखाड़ फेंकेगी जनता: अखिलेश यादव

झांसी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ कर रही है और राजनीतिक द्वेष के तहत विपक्षी नेताओं...

लाउडस्पीकर पर यूपी सरकार का कड़ा रुख, प्रतुल शाह देव बोले-कानून से बड़ा कोई नहीं

रांची । उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य एंव वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रमजान के दौरान मस्जिदों से लाउडस्पीकर बजाने की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि...

गुजरात : गांधीनगर में भाजपा की अहम बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नेताओं संग की रणनीतिक चर्चा

गांधीनगर । गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुजरात भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारियों और...

इंदौर में भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, चले पत्थर और टमाटर

इंदौर । 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में हंगामे के बाद देशभर में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है। शनिवार को शहर-शहर भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। इसी...

admin

Read Previous

गीता कॉलोनी : पीने का पानी खरीदते हैं झुग्गीवासी, केजरीवाल सरकार में नहीं पहुंचा लोगों तक पानी

Read Next

आम आदमी को बड़ी राहत, खुदरा महंगाई दर दिसंबर में चार महीने के निचले स्तर पर आई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com