यूपी विधान परिषद की कार्यवाही हंगामेदार, कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कार्यवाही मंगलवार को काफी हंगामेदार रही। कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए। विधान परिषद में शिक्षा के गिरते स्तर पर नियम 105 के तहत सपा की ओर से आशुतोष सिन्हा और डॉ. मान सिंह यादव ने अपना पक्ष रखा। इसके लिए सभापति ने उन्हें बोलने का कुछ समय निर्धारित किया। नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव ने जब बोलना शुरू किया तो वह निर्धारित समय से अधिक समय लेने लगे, जिस पर सदन के सदस्यों ने टोका-टाकी शुरू कर दी। निर्धारित समय से अधिक बोलने पर सभापति मानवेंद्र सिंह ने नियमों का हवाला दिया।

सपा ने शिक्षा के गिरते स्तर का मामला उठाया, जबकि शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने निःशुल्क पुस्तकों के वितरण प्रणाली पर सिद्धार्थनगर सहित पूरे प्रदेश की वितरण व्यवस्था की उच्च स्तरीय जांच व उत्तरदायी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का मुद्दा उठाया। जिस पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। सरकार बच्चों की शिक्षा के प्रति गंभीर है और उन्हें समय पर पाठ्य पुस्तकें मिले, ऐसी व्यवस्था भी सुनिश्चित है।

इसी के साथ अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों के रिक्त पदों पर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती यथाशीघ्र कराए जाने पर राज्य मंत्री ने कहा कि यथाशीघ्र भर्ती होगी, जिस पर सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने 31 मार्च 2025 तक भर्ती सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। हालांकि, सदस्य डॉ. आकाश अग्रवाल युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सदन से बाहर चले गए। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कहा माध्यमिक शिक्षा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराई जा रही है।

नेता सदन एवं उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के द्वितीय अनुपूरक अनुदानों की मांगों को सदन में प्रस्तुत किया। प्रश्न काल में भाजपा के सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने उप्र राज्य औद्योगिक प्राधिकरण में सत्र 2023-2024 में हुए अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण के संबंध में औद्योगिक विकास मंत्री से अनुपूरक प्रश्न किया। जिस पर सभापति ने सरकार को इस वित्तीय वर्ष के पूरा होने से पहले ही जांच कराने के निर्देश दिए।

निर्दलीय डॉ. आकाश अग्रवाल ने विधायकों को प्रदेश की सड़कों पर लगे टोल टैक्स में मिलने वाली छूट के संबंध में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी से प्रश्न किया। अनुपूरक प्रश्न के उत्तर में नेता सदन केशव मौर्य ने कहा कि टोल टैक्स से छूट की बाबत भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से वार्ता करके फास्ट टैग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पत्र लिखा जाएगा।

भाजपा सदस्य विजय बहादुर पाठक और दिनेश कुमार गोयल ने थानों में महिला शौचालय न होने और विद्यालयों के करीब पान-बीड़ी की दुकानों का मुद्दा नियम 110 के तहत उठाते हुए चर्चा की मांग की। विजय बहादुर पाठक ने कहा हजरतगंज कोतवाली तक में महिला पुलिसकर्मियों के लिए अलग से शौचालय नहीं है। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ समेत अन्य जनपदों में विद्यालय परिसरों के पास सिगरेट, पान और गुटखा की दुकानों का संचालन बेखौफ जारी है।

शून्य काल में सपा के लाल बिहारी यादव, राजेन्द्र चैधरी, बलराम यादव एवं किरण पाल कश्यप ने उत्तर प्रदेश में शिक्षा के गिरते स्तर का मामला कार्य स्थगन के रूप में उठाया। सूचना की ग्राह्यता पर किरण पाल कश्यप, आशुतोष सिन्हा, डॉ. मानसिंह यादव ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार के स्लोगन जितने अच्छे होते हैं, दावे उतने ही खोखले। बिना गुरु के ही सरकार विश्व गुरु बनना चाहती है।

नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि पीजीआई में शिक्षकों का अभाव है। केजीएमयू में दो वर्ष पहले प्रोफेसर की वैकेंसी निकली थी, लेकिन, रिजल्ट आने के बाद भी आज तक नियुक्ति नहीं हुई। निर्दलीय राज बहादुर सिंह चंदेल, आकाश अग्रवाल ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में खाली पड़े प्रधानाध्यापक-सहायक अध्यापक पदों पर परिणाम आने के बाद भी अब तक नियुक्ति कराए जाने का मामला कार्य स्थगन के रूप में उठाया। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि न्यायालय द्वारा स्टे लगा था, जिसके कारण विलंब हुआ। अब जल्द ही आरक्षण प्रक्रिया को पूरा करते हुए भर्ती कर दी जाएगी।

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

admin

Read Previous

कांग्रेस ने निर्लज्जता के साथ संविधान में क‍िया संशोधन : अमित शाह

Read Next

वानुअतु की राजधानी पोर्ट विला में 7.4 तीव्रता का भूकंप आने से भारी नुकसान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com