मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन पर राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । देश के मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में अंतिम सांस ली।

तबला वादक के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “शास्त्रीय संगीत की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन से मुझे अत्यंत दुख पहुंचा है। तबला वादन को अपनी जीवनशैली बनाने वाले जाकिर हुसैन ने अपनी कला की गमक और धमक से भारतीय संगीत को पूरी दुनिया में प्रतिष्ठा दिलाई। उनका निधन कला और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।”

मशहूर शायर और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “अलविदा उस्ताद, कोई जाकिर हुसैन पूरी दुनिया के लिये यूं ही नहीं उस्ताद बन जाता है, आपकी उंगलियां तबले पर थाप देती थीं तो ऐसा लगता था तबला खुद आत्ममुग्ध होकर बज रहा है। आपकी सांसें भले रुक गई लेकिन आपके तबले की थाप इस संसार में अनंत काल तक गूंजती रहेगी।”

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “उस्ताद जाकिर हुसैन के परलोकगमन से केवल भारत ही नहीं विश्व के संगीत जगत में एक शून्य आ गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। एक प्रख्यात तबला वादक के रूप में उन्होंने संगीत को एक नई ऊंचाई दी थी। ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुख धारण करने की शक्ति प्रदान करें।”

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “विश्वविख्यात तबला वादक, पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन की खबर से मर्माहत हूं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति दें। अंतिम जोहार।”

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्स पर लिखा, “मशहूर तबला वादक और पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन का समाचार बेहद दुखद है। दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।”

भीम आर्मी चीफ और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “भारतीय संगीत के अद्वितीय रत्न, पद्म विभूषण से सम्मानित महान तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का निधन अत्यंत दुखद। मैं विनम्र आदरांजलि अर्पित करता हूं। उनकी कमी संगीत और कला जगत के लिए अपूरणीय है। इस कठिन समय में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

राष्ट्रीय लोक दल ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “भारतीय संगीत के अद्वितीय साधक, विश्व प्रसिद्ध तबला वादक, पद्मविभूषण से सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन अत्यंत दुःखद है। भारतीय शास्त्रीय संगीत को उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई असम्भव है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व उनके परिजनों-शुभचिंतकों को सम्बल प्रदान करें।”

अपने छह दशक के करियर में जाकिर हुसैन ने कई अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय कलाकारों के साथ काम किया। 1973 में उन्होंने अंग्रेजी गिटारवादक जॉन मैकलॉघलिन, वायलिन वादक एल शंकर और तालवादक टीएच ‘विक्कू’ विनायकराम के साथ एक संगीत प्रोजेक्ट पर भी काम किया, जिसमें भारतीय शास्त्रीय और जैज को फ्यूजन के साथ सामने लाया।

जाकिर हुसैन ने अपने करियर में रविशंकर, अली अकबर खान और शिवकुमार शर्मा सहित भारत के प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ काम किया। यो-यो मा, चार्ल्स लॉयड, बेला फ्लेक, एडगर मेयर, मिकी हार्ट और जॉर्ज हैरिसन जैसे वेस्टर्न संगीतकारों के साथ उनके अभूतपूर्व काम ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाया।

–आईएएनएस

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने...

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित पांच सितारा होटल ली मेरिडियन में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लाजपत नगर निवासी 50...

बेटे तारिक रहमान ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, बोले, ‘वो थीं प्यार करने वाली मां, जिन्होंने पूरी जिंदगी की बांग्लादेश के नाम ‘

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को अपनी मां, बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक...

पायलट नमन स्याल के सर्वोच्च बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा : भारतीय वायुसेना

नई दिल्ली । दुबई एयर शो 2025 में तेजस विमान हादसे में शहीद हुए फाइटर पायलट नमन स्याल के पार्थिव शरीर को रविवार को स्वदेश लाया गया। भारतीय वायुसेना के...

अब गूगल मैप पर दिखेगी सड़कों की स्पीड लिमिट, हादसों में आएगी कमी

नोएडा । उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर एक नई तकनीकी पहल की शुरुआत की गई है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने गूगल इंडिया और लेप्टिन सॉफ्टवेयर के सहयोग...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ आधुनिक युद्ध का उत्कृष्ट उदाहरण: सीडीएस जनरल अनिल चौहान

नई दिल्ली । 'ऑपरेशन सिंदूर' आधुनिक युद्ध का एक प्रेरक उदाहरण है। इसमें प्रिसिशन स्ट्राइक कैपेबिलिटी, नेटवर्क-सेंट्रिक ऑपरेशन्स, डिजिटाइज्ड इंटेलिजेंस और मल्टी-डोमेन टैक्टिक्स को सीमित समयावधि में प्रभावी रूप से...

अनंतनाग: सीएम उमर अब्दुल्ला ने राहत कार्यों का लिया जायजा, तेजी से पुनर्वास के निर्देश

अनंतनाग । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को अनंतनाग में बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला...

बाढ़ में फंसे पंजाब की उम्मीद बनी भारतीय सेना, युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

चंडीगढ़ । पंजाब में जलप्रलय के बीच भारतीय सेना एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। जख्मी लोगों को सुरक्षित निकालना हो, जरूरी सामान पहुंचाना हो या मुश्किल हालात...

आपदा पीड़ितों को बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा पाना सुक्खू सरकार की नाकामी : अनुराग ठाकुर

बिलासपुर । हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के स्वारघाट में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस...

admin

Read Previous

जाकिर हुसैन के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक, बॉलीवुड हस्तियों ने कहा- ‘आप दिलों में जिंदा रहेंगे’

Read Next

सीरिया : एचटीएस लीडर की संयुक्त राष्ट्र के दूत से मुलाकात, देश में राजनीतिक परिवर्तन पर की चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com