संभल में मस्जिदों और घरों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई

संभल । उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिजली चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मिलकर बिजली चोरी के नेटवर्क पकड़ा है। छतों पर फैले कटिया कनेक्शन और धार्मिक स्थलों पर अवैध कनेक्शन मिलने से अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया है।

डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि वह पुलिस अधीक्षक के साथ संभल में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच करने पहुंचे थे। डीएम ने बताया कि हम लोग सुबह लाउडस्पीकर की जांच के लिए आए थे। कई बंद भी करवाए गए हैं। कल (शुक्रवार को) एक गिरफ्तारी भी हुई थी। बहुत सारे घरों, मदरसों और मस्जिदों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। तकरीबन 250 से 300 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। एक छत के ऊपर से अवैध बिजली घर बनाकर लोगों को सप्लाई दी जा रही थी। जितने भी रास्ते में कटिया पकड़ी गई हैं, उन सभी के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर होगी। अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक संभल बिजली चोरी से मुक्त नहीं होगा।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह संभल में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच की जा रही थी, इसी दौरान पता चला कि यहां पर बिजली के अवैध कनेक्शन से पूरे मोहल्ले को बिजली दी जा रही है। बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग की तो पता कि 100 से ज्यादा अवैध कनेक्शन हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। करोड़ों की बिजली चोरी पर रोकथाम लगाने के लिए बिजली विभाग कार्यरत है। अभी चार मस्जिदों पर विभिन्न प्रकार के तार निकले हैं। पूरे मीनार से बिजली घर बनाकर अवैध बिजली दी जा रही थी।

डीएम और एसपी ने इस कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग की टीम को बुलाकर छतों और बिजली के खंभों पर कटिया कनेक्शन की जांच करवाई। जांच के दौरान कई जगहों पर अवैध कटिया कनेक्शन पकड़े गए, जिससे बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली कर्मियों ने छतों पर चढ़कर टॉर्च की मदद से अवैध कनेक्शन का पता लगाया। प्रशासन ने इस अवैध गतिविधि को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग की टीम के साथ मिलकर कटिया कनेक्शन हटवाए और आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया।

डीएम ने कहा कि इस प्रकार की चोरी न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पर भी अतिरिक्त दबाव डाल रही है।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

admin

Read Previous

किसान आज फिर शुरू करेंगे ‘दिल्ली चलो’ मार्च

Read Next

रेणुकास्वामी हत्याकांड : कर्नाटक हाई कोर्ट ने अभिनेता दर्शन और पवित्रा गौड़ा को दी जमानत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com