दिलजीत ने शेयर की कॉन्सर्ट की झलक पाने के लिए ट्रक की छत पर चढ़े फैंस की मजेदार तस्वीर

मुंबई । पंजाबी सिंगर और स्टार दिलजीत दोसांझ ने रविवार को इंदौर में परफॉर्म किया। इस दौरान उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके फैंस उन्हें और उनके शो को देखने के लिए एक ट्रक की छत पर चढ़ते नजर आए।

दिलजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट के स्टोरी सेक्शन पर यह वीडियो पोस्ट किया। इसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग वेन्यू के बाहर खड़े एक ट्रक की छत पर चढ़ गए हैं। बैकग्राउंड में उनका पॉपुलर गाना ‘किन्नी किन्नी’ भी बज रहा था। इस वीडियो के साथ दिलजीत ने लिखा,”इंदौर। फैन पिट (रॉन्ग इमोजी), ट्रक पिट (करेक्ट इमोजी)”।

यह पहली बार नहीं है जब फैंस ने इस तरह उनकी परफॉर्मेंस देखी हो। नवंबर में जयपुर के उनके कॉन्सर्ट के दौरान कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स ने अपने पीजी की बालकनी से उनका शो देखा था। वहीं, अहमदाबाद में कुछ लोग पास के होटल की बालकनी से उनके कॉन्सर्ट का मजा ले रहे थे। दिलजीत का दिल-लुमिनाटी टूर 29 दिसंबर को गुवाहाटी में खत्म होगा, इसके पहले वे चंडीगढ़ में परफॉर्म करेंगे।

इंदौर के शो में दिलजीत ने टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, “कई लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मेरे कॉन्सर्ट के टिकट ब्लैक में बिक रहे हैं। लेकिन इसमें मेरा क्या दोष? अगर कोई 10 रुपये का टिकट खरीदकर 100 रुपये में बेचता है, तो इसमें आर्टिस्ट की क्या गलती है?”

इसके बाद उन्होंने राहत इंदौरी की एक कविता सुनाई, “मेरे हुजरे में नहीं और कहीं पर रख दो, आसमाँ लाए हो ले आओ ज़मीं पर रख दो, अब कहां ढूंढने जाओगे हमारे क़ातिल, आप तो क़त्ल का इल्ज़ाम हमीं पर रख दो।”

दिलजीत ने आगे कहा, “मीडिया वाले जितना चाहें मुझ पर आरोप लगाएं, मुझे बदनाम होने का कोई डर नहीं है।”

उन्होंने कहा कि यह नई बात नहीं है। भारत में सिनेमा के दौर से ही टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग होती आई है। सिर्फ तरीके बदल गए हैं।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

सीरिया में सभी पक्षों को देश की एकता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए करना चाहिए काम : भारत

Read Next

कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण केस : अगवा कर मेरठ में 24 घंटे बनाया बंधक, मोटी रकम वसूल कर सड़क पर छोड़ा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com