कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण केस : अगवा कर मेरठ में 24 घंटे बनाया बंधक, मोटी रकम वसूल कर सड़क पर छोड़ा

मेरठ । मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल को शो कराने के नाम पर दो दिसंबर को अगवा कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने उन्हें 24 घंटे तक मेरठ में बंधक बनाकर रखा। इसके बाद उनसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए आठ लाख रुपये लेकर बाद में छोड़ दिया गया।

सुनील पाल को आंखों पर पट्टी बांधकर एक घर में रखा गया। फिरौती की रकम से शहर से आभूषण खरीदने के बाद ज्वेलर्स के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। इसको लेकर कॉमेडियन ने मुंबई के सांताक्रुज थाना पुलिस मामला दर्ज कराया है।

वहीं, अब मेरठ के ज्वेलरी विक्रेता का अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है। बता दें कि अपहरणकर्ताओं ने मेरठ सदर थाना क्षेत्र के आकाश गंगा ज्वेलर्स से करीब से करीब चार लाख रुपए के आभूषण खरीदे थे। इसके बाद आरोपियों ने लालकुर्ती के सर्राफा व्यापारी अक्षित सिंघल की दुकान से करीब 2.25 लाख रुपए की खरीदारी की। दोनों ही जगह से सुनील पाल के नाम से आभूषण के बिल बनवाए गए। इसके लिए सुनील पाल के आधार कार्ड और पैन कार्ड दिए। सुनील पाल के मोबाइल से ही ऑनलाइन रकम ज्वेलर्स के खाते में ट्रांसफर कर दी।

सर्राफ ने इस मामले की शिकायत लालकुर्ती थाने में दर्ज कराई है। वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसएसपी ने भी जांच की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, कॉमेडियन सुनील पाल को दो दिसंबर की रात हरिद्वार में किसी इवेंट में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके लिए वह दो दिसंबर को मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आए। आरोप है कि पांच-छह आरोपियों ने दिल्ली में उनका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता उन्हें कार में बैठाकर मेरठ ले गए। इस दौरान उनकी आंखों पर पट्टी बांध रखी थी। जिससे वह कुछ देख नहीं पाए।

इसके बाद सुनील पाल को मेरठ की सड़क पर छोड़कर बदमाश फरार हो गए। ज्वेलर्स अक्षित सिंघल का खाता फ्रीज होने और मुंबई पुलिस की कॉल आने पर पूरा मामला सामने आया। वहीं पुलिस अब इस मामले में दो दिसंबर की रात से तीन दिसंबर की रात तक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

वहीं अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बाहर आए मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का एक वीडियो सामने आया है। उन्‍होंने अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए कहा, ”दोस्तों अब मैं बिल्कुल ठीक हूं। दो तारीख को मेरी किडनैपिंग हुई थी, लेकिन अब मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। आपका प्यार और दुआ हमेशा मेरे साथ रही है, इसके लिए मैं दिल से शुक्रगुजार हूं।”

आगे कहा, ”बाकी सारी जानकारी मैं आपको धीरे-धीरे बताता रहूंगा। फिलहाल, बस ये जान लीजिए कि मैं ठीक हूं। यह घटना दिल्ली के बॉर्डर से मेरठ की तरफ हुई थी। बाकी की बातें समय आने पर आपको बताऊंगा। आप सभी की दुआ और समर्थन मेरे साथ है, हमेशा रहेगा।”

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

दिलजीत ने शेयर की कॉन्सर्ट की झलक पाने के लिए ट्रक की छत पर चढ़े फैंस की मजेदार तस्वीर

Read Next

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में देसी बम बनाते समय धमाका, तीन की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com