दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लॉ एंड आर्डर को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। अरविंद केजरीवाल लगातार बीते कई दिनों से दिल्ली में लगातार बढ़ती क्राइम की घटनाओं को लेकर भाजपा को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मंगलवार सुबह से ही अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली में हो रही घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए इसके लिए पुलिस को दोषी बताया है। अरविंद केजरीवाल ने अपने पहले सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “दिल्ली में खुलेआम लोगों के मर्डर हो रहे हैं और भाजपा कह रही है कि दिल्ली में क्राइम कोई मुद्दा ही नहीं है। दिनदहाड़े महिलाओं के साथ रेप हो रहे हैं, महिलाएं डरी हुई हैं, और भाजपा कह रही है कि दिल्ली में क्राइम कोई मुद्दा ही नहीं है। सड़कों पर खुलेआम गोलियां चल रही हैं, और भाजपा कह रही है कि दिल्ली में क्राइम कोई मुद्दा ही नहीं है। व्यापारियों को फिरौती के फोन आ रहे हैं, और भाजपा कह रही है कि दिल्ली में क्राइम कोई मुद्दा ही नहीं है। अगर आप समस्या को स्वीकार ही नहीं करोगे तो समाधान कैसे निकलेगा?”

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने दूसरे पोस्ट में लिखा, “कल रात मंगोलपुरी में भी सरेआम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परसों दिल्ली में तीन मर्डर हुए थे। क्राइम के खिलाफ सभी दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। सबसे जरूरी अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा है।”

अब एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने एक न्यूजपेपर की कटिंग को पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल्ली में बढ़ते स्नैचिंग के मामलों पर भले ही ये रिपोर्ट आज की है लेकिन मैं काफ़ी समय से अपराध के बढ़ते ग्राफ को लेकर चिंतित हूं। हैरानी की बात है कि 2023 में रिपोर्ट हुए स्नैचिंग के आधे मामले भी अभी तक सॉल्व नहीं हुए हैं। आज हमारी दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि ये चरमराती हुई कानून व्यवस्था कब सुधरेगी?”

इन दिनों अरविंद केजरीवाल अपनी जनसभा और पदयात्रा के दौरान जहां पर भी जाते हैं, वहां पर क्राइम के मुद्दे को लेकर दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय को घेरते हुए दिखाई देते हैं।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

बांग्लादेश: चिन्मय कृष्ण दास के लिए अदालत में पेश होने से वकीलों का इनकार, जमानत पर सुनवाई 2 जनवरी तक टली

Read Next

तमिलनाडु में आई बाढ़ को लेकर पीएम मोदी ने सीएम एमके स्टालिन से की फोन पर बात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com