उधमपुर: पुलिस ने दो महिला आतंकवादी सहयोगियों को हिरासत में लिया

उधमपुर । जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उधमपुर में दो महिला आतंकवादी सहयोगियों (ओजीडब्ल्यू) को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों महिलाएं जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों में शामिल थीं। महिलाओं की पहचान मरियम बेगम पत्नी मोहम्मद शफीक और अरशद बेगम पत्नी स्वर्गीय जमाल दीन के रूप में हुई है।

मरियम बेगम बसंतगढ़ के लौधारा और अरशद बेगम राय चक की निवासी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों महिलाएं आतंकवादी समूहों को महत्वपूर्ण रसद सहायता प्रदान कर रही थीं और क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादी संगठनों के लिए मार्गदर्शक और सहायक के रूप में काम कर रही थीं। उनकी गतिविधियों को सार्वजनिक सुरक्षा, शांति और सौहार्द के लिए गंभीर खतरा माना गया है।

अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने अस्थिरता पैदा करने वाली गतिविधियों में उनकी संलिप्तता की गंभीरता को देखते हुए और दोनों महिलाओं की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया है।

इन दोनों महिलाओं की हिरासत, आतंकवाद से लड़ने और क्षेत्र में सार्वजनिक व्यवस्था की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

बता दें कि पिछले महीने जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सोपोर इलाके में आतंकवादियों के एक सहयोग की एक करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बोमई क्षेत्र के रशीदाबाद में आतंकवादियों के सहयोगी आमिर राशिद लोन पुत्र अब्दुल रशीद लोन के दो मंजिला मकान के साथ उसकी 15 मरला जमीन भी जब्त की थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया था कि यह जब्ती गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 25 के प्रावधानों के तहत सक्षम प्राधिकरण से मंजूरी प्राप्त करने के बाद की गई।

–आईएएनएस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

admin

Read Previous

लोकसभा में अखिलेश यादव बोले, ‘संभल में भाईचारे को गोली मारने का काम हुआ’

Read Next

दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी 150 मोहल्ला बस, मुख्यमंत्री आतिशी ने किया निरीक्षण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com