दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी 150 मोहल्ला बस, मुख्यमंत्री आतिशी ने किया निरीक्षण

नई दिल्ली । दिल्ली में रहने वाले लोग जो ऑफिस जाने के लिए डीटीसी बसों का प्रयोग करते हैं, उन्हें दिल्ली सरकार ने मोहल्ला बस का तोहफा दिया है।

9 मीटर की इन छोटी बसों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी के तहत शुरू किया जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने 150 मोहल्ला बसों का निरीक्षण किया। 9 मीटर की ये ध्वनिरहित बसें भीड़भाड़ वाले इलाकों के लिए बनाई गई हैं, इनका ट्रायल पहले ही पूरा हो चुका है।

बसों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि दिल्ली की अनूठी मोहल्ला बसें 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक लो-फ्लोर बसें हैं। 150 बसों का पहला जत्था आ चुका है। ये बसें तैयार हैं और दो रूटों पर इनका ट्रायल भी हो चुका है। आज हम इन बसों और इनके चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण करने आए हैं। एक बार जब ये 150 बसें दिल्ली की सड़कों पर आ जाएंगी, तो ये मोहल्ला बसों के रूप में काम करेंगी, जो 9 मीटर लंबी हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों तक पहुंच सकती हैं, जहां 12 मीटर की बड़ी इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें नहीं जा सकती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार ने यह पहल की है। दिल्ली में परिवहन हमेशा से एक समस्या रही है, खासकर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी। मेट्रो का काफी विस्तार हुआ है, लेकिन मेट्रो स्टेशन से घर पहुंचना दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है। लास्ट-माइल कनेक्टिविटी समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली भर में 2,000 से अधिक ऐसी मोहल्ला बसें चलाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि एम्स, आईएएनए, गोविंदपुरी जैसे इलाकों को इस मोहल्ला बसों से कवर किया जाएगा। इस बस में खास बात यह है कि जब तक बस के दरवाजे बंद नहीं होते हैं बस नहीं चलेगी। बस के अंदर आराम से सफर कर सकते हैं। 10 साल से दिल्ली सरकार जनता की सुविधा के लिए काम कर रही है।

–आईएएनएस

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

दिसंबर के फ्लाइट संकट के बाद इंडिगो में बड़ा बदलाव, सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली । मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडिगो को संचालित...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

ईसीआई मतदाताओं या चुनाव कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस रखेगा: ज्ञानेश कुमार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ....

तेहरान का आसमान हुआ काला, जहरीली बारिश से बचने की लोगों को दी गई सलाह

तेहरान । ईरान की राजधानी का आसमान काले धुएं के गुबार में डूब गया है। हवा जहरीली हो गई है, और यह आम लोगों की जान के लिए आफत का...

निशांत कुमार के जदयू में आने से संगठन होगा मजबूत: ललन सिंह

पटना । केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने पर कहा कि यह अच्छी बात है और...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

दुबई एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें आंशिक रूप से बहाल

दुबई । एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद दुबई एयरपोर्ट ने आंशिक तौर पर हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। एमिरेट्स के...

admin

Read Previous

उधमपुर: पुलिस ने दो महिला आतंकवादी सहयोगियों को हिरासत में लिया

Read Next

अमेरिकी विदेश विभाग का आगामी ट्रंप प्रशासन की नीतियों पर टिप्पणी से इनकार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com