युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप संग बैठक से पहले जेलेंस्की ने रूस के सामने रखी 60 दिनों वाली शर्त

वॉशिंगटन । रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूस कम से कम 60 दिनों के लिए सीजफायर पर सहमत होता है, तो वह इस संकट को खत्म करने के लिए एक शांति योजना पर जनमत संग्रह कराने के लिए तैयार हैं।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शुक्रवार को अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस के साथ एक फोन इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा कि वह अब भी हालात को बेहतर करने के लिए बातचीत करना चाहेंगे, लेकिन अगर प्लान में इस मुद्दे पर ‘बहुत मुश्किल’ फैसला लेने की जरूरत पड़ती है, तो उनका मानना ​​है कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा रास्ता पूरे 20-पॉइंट वाली शांति योजना को जनमत संग्रह के लिए रखना होगा।

उन्होंने कहा कि वोट कराने के लिए 60 दिन का सीजफायर ‘कम से कम’ जरूरी है, क्योंकि ऐसे जनमत संग्रह में बड़े राजनीतिक, लॉजिस्टिकल और सुरक्षा से जुड़े पेंच होंगे।

जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब वे रविवार को अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे तो इस संकट को खत्म करने के लिए एक फ्रेमवर्क पर सहमत होंगे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका-यूक्रेन के द्विपक्षीय समझौतों के ज्यादातर पहलू अब तय हो गए हैं और उन्हें पांच दस्तावेजों में कोडिफाई किया गया है, हालांकि एक छठा दस्तावेज भी जोड़ा जा सकता है।

यूक्रेन में शांति बहाल होने के बाद सुरक्षा गारंटी की अवधि के बारे में अमेरिकी प्रशासन ने 15 साल के समझौते का प्रस्ताव दिया है जिसे रिन्यू किया जा सकता है। जेलेंस्की ने एक्सियोस से कहा, “मुझे लगता है कि हमें 15 साल से ज्यादा की जरूरत है।”

जेलेंस्की ने आगे कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और यूक्रेन दोनों सुरक्षा गारंटी को मंजूरी के लिए अपनी-अपनी विधायिकाओं के सामने लाएंगे।

रिपोर्ट में एक यूक्रेनी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि जेलेंस्की, ट्रंप और यूरोपीय नेताओं का एक समूह शनिवार को एक कॉन्फ्रेंस कॉल करने वाला है ताकि सभी को बातचीत के बारे में अपडेट किया जा सके।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोलिटिको के साथ एक खास इंटरव्यू में कहा था कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के पास ‘तब तक कुछ नहीं होगा जब तक मैं उसे मंजूरी न दूं।’

यह बात उन्होंने जेलेंस्की के साथ फ्लोरिडा में होने वाली अपनी मीटिंग से दो दिन पहले कही, जिसमें लगभग चार साल से चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति योजना पर बात होनी है।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

ईरान के विदेश मंत्री ने यूएस-इजरायल पर नरसंहार का लगाया आरोप, बोले-‘यूएन का बुनियादी मूल्य संकट में है’

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका और इजरायल पर नरसंहार करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के तमाम देशों से अमेरिका-इजरायल...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

ईरानी द्वीप पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे हैं दुश्मन : स्पीकर

तेहरान । ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर ग़ालिबाफ ने कहा है कि कुछ सूचनाएं यह संकेत देती हैं कि “दुश्मन” एक क्षेत्रीय देश के समर्थन से ईरान के...

ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव की स्थिति बरकरार है। एक सर्वे से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की केवल 26...

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

तेहरान । पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह भारत समेत पांच मित्र देशों से संबंधित जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिससे उन्हें रणनीतिक...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

इमरान खान के बेटे कासिम पिता से मिलने की गुहार लेकर पहुंचे यूएनएचआरसी, पाकिस्तान सरकार को घेरा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्हें अपने बेटे...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

admin

Read Previous

भारत एआई संचालित तकनीकी भविष्य का नेतृत्व करने के लिए मजबूत स्थिति में: इंडस्ट्री

Read Next

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर बिफरा नेपाल, देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com