ट्रंप का ध्यान अपनी शिकायतों, खुद पर, और देश को बांटने पर है : कमला हैरिस

वाशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में अपनी रैली में दिखाया कि उनका ध्यान “अपनी शिकायतों पर, खुद पर और हमारे देश को विभाजित करने पर केंद्रित है।”

हैरिस ने यह भी कहा कि मंगलवार को अपने अंतिम भाषण में वह दिखाएंगी कि उन दोनों में कितना बड़ा अंतर है।

अमेरिका में 2024 का राष्ट्रपति चुनाव नजदीक है, जो 5 नवंबर को होगा। दोनों उम्मीदवार अपना अंतिम भाषण देने के बाद भी प्रचार करते रहेंगे, लेकिन अब वे अपने मुख्य मुद्दों को समेटने की कोशिश करेंगे। सोमवार तक 44 मिलियन लोग मतदान कर चुके थे।

हैरिस अपना अंतिम भाषण यूएस कैपिटल ग्राउंड में ‘द एलिप्स’ पर देंगी, जहां ट्रंप ने 6 जनवरी 2020 को रैली की थी। जिसके बाद उनके समर्थकों ने संयुक्त बैठक में जो बाइडेन को 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के विजेता और अगले राष्ट्रपति के रूप में प्रमाणित करने से रोकने के लिए अमेरिकी कांग्रेस तक मार्च किया था। इसी घटना के चलते ट्रंप पर संघीय आरोप लगाए गए हैं।

अभी तक के सर्वेक्षण में दोनों के बीच करीबी मुकाबला है। एक सर्वेक्षण में हैरिस 48.0 प्रतिशत और ट्रंप 46.7 प्रतिशत पर हैं, जबकि दूसरे सर्वेक्षण में ट्रंप 48.6 प्रतिशत और हैरिस 48.4 प्रतिशत पर हैं।

हालांकि, इस मुकाबले का नतीजा मुख्य रूप से सात राज्यों – विस्कॉन्सिन, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, नॉर्थ कैरोलिना, जॉर्जिया, नवादा, और एरिजोना – में वोटों से तय होगा।

सोमवार को हैरिस ने न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ट्रंप की रैली पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ट्रंप की यह रैली मेरे अभियान के दौरान कही गई बातों को सच साबित करती है। वह केवल अपनी शिकायतों, खुद पर, और देश को बांटने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

हैरिस ने आगे कहा, “ट्रंप वही कर रहे हैं जो हमेशा से करते आए हैं। उनका लक्ष्य लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना और नफरत फैलाना है। यही वजह है कि लोग अब उनसे थक चुके हैं। कई लोग जिन्होंने पहले ट्रंप को समर्थन दिया था, अब मेरा समर्थन कर रहे हैं। लोग अब नई शुरुआत करना चाहते हैं, वे पुरानी बातों से ऊब चुके हैं।”

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

गाजावासियों की मुश्किलों में होगा इजाफा, मदद पहुंचा रही यूएन एजेंसी पर इजरायल ने लगाया बैन

Read Next

चीन : 2023 में घातक रासायनिक संयंत्र विस्फोट के लिए 48 अधिकारियों को ठहराया गया जिम्मेदार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com