ट्रंप को कनाडा का जवाब, अमेरिकी आयात पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रूडो बोले- हम पीछे नहीं हटेंगे

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शनिवार को कहा कि उनका देश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए अनेक अमेरिकी आयातों पर 25% शुल्क लगाएगा। उन्होंने अमेरिकियों को चेतावनी दी कि ट्रंप के फैसले उनके लिए गंभीर परिणाम लेकर आएंगे।

दुनिया की सबसे लंबी भूमि सीमा साझा करने वाले पुराने सहयोगी देशों के बीच संबंधों में आई गिरावट के बीच ट्रूडो ने कहा कि वे 155 बिलियन कनाडाई डॉलर (107 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के अमेरिकी सामानों पर टैरिफ लगा रहे हैं।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक कनाडाई पीएम ने कहा कि 30 बिलियन कनाडाई डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ मंगलवार से लागू होंगे, [उसी दिन ट्रंप के टैरिफ भी प्रभावी होंगे], और 125 बिलियन कनाडाई डॉलर मूल्य के यूएस प्रॉडक्ट्स पर 21 दिनों में शुल्क लगाया जाएगा।

ट्रूडो की यह घोषणा ट्रंप की तरफ से कनाडा और मैक्सिको से आयातित वस्तुओं पर 25% और चीन से आयातित वस्तुओं पर 10% टैरिफ लगाने के आदेश के कुछ ही घंटों बाद आई है। हालांकि कनाडा के ऊर्जा संसाधनों पर 10% टैरिफ ही लगेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले से व्यापार युद्ध छिड़ने का खतरा है, जिसके बारे में अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इससे वैश्विक विकास धीमा हो सकता है और मुद्रास्फीति फिर से बढ़ सकती है।

कनाडाई नेता ने कहा कि टैरिफ में अमेरिकी बीयर, वाइन और बॉर्बन के साथ-साथ फल और फलों के जूस भी शामिल होंगे। इसके अलावा ट्रंप के गृह राज्य फ्लोरिडा से संतरे का जूस भी शामिल होगा। कनाडा कपड़ों, खेल उपकरणों और घरेलू उपकरणों सहित वस्तुओं को टारगेट करेगा।

ट्रूडो ने कहा कि आने वाले सप्ताह कनाडाई लोगों के लिए कठिन होंगे, लेकिन ट्रंप के कामों से अमेरिकियों को भी नुकसान उठाना पड़ेगा।

ट्रूडो ने कनाडाई लोगों को कनाडाई उत्पाद खरीदने और अमेरिका के बजाय अपने देश में छुट्टियां मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, “हमने इसके लिए नहीं कहा था, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे।”

ओटावा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करते हुए ट्रूडो ने कहा, “कनाडा के खिलाफ टैरिफ आपकी नौकरियों को खतरे में डाल देगा, जिससे संभवतः अमेरिकी ऑटो असेंबली प्लांट और अन्य मैन्युफैक्चिंग सेंटर बंद हो जाएंगे। वे महंगाई बढ़ा देंगे, जिसमें किराने की दुकान पर भोजन और पंप पर ईंधन शामिल है।”

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

admin

Read Previous

केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी, कहा- ‘आप’ कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे भाजपाई

Read Next

गुजरात : बस खाई में गिरने से पांच तीर्थयात्रियों की मौत, 17 घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com