कनाडा को अमेरिका ने उपलब्‍ध कराई थी निज्‍जर की हत्‍या से जुड़ी सूचना: न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स

न्यूयॉर्क । न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा ने जिस खुफिया सूचना के आधार पर खालिस्तान नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है, वह उसे अमेरिकी एजेंसियों ने उपलब्‍ध कराई थी। अखबार ने पश्चिमी सहयोगी देशों के अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है।

अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर निज्‍जर की हत्‍या के बाद ”अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने कनाडा की खुफिया एजेंसी को वह संदर्भ मुहैया कराया था जिससे कनाडा ने मामले में भारत के शामिल होने का निष्‍कर्ष निकाला।”

अखबार से बात करने वाले दो सहयोगी देशों के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि हत्‍या के बारे में ”सबसे पुख्‍ता सबूत” खुद कनाडा ने जुटाये थे।

यह रिपोर्ट कनाडा में अमेरिकी राजदूत डेविड कोहेन के दावों से मेल खाती है जिन्‍होंने कहा था कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत के खिलाफ आरोप ”फाइव आईज सहयोगियों के बीच साझा खुफिया जानकारी” पर आधारित थे।

फाइव आईज कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्‍ट्रलिया और न्‍यूजीलैंड का संयुक्‍त खुफिया नेटवर्क है। इसकी स्‍थापना 1946 में हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका को निज्‍जर की हत्‍या से पहले इस साजिश या इसमें भारत की भूमिका के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्‍होंने कहा कि यदि ऐसा होता तो उन्‍होंने ”सचेत करने की जिम्‍मेदारी” के तहत ओटावा को तत्‍काल सूचित किया होता।

अधिकारियों ने बताया कि कनाडाई अधिकारियों ने भी निज्‍जर को चेतावनी दी थी, लेकिन उसे यह नहीं बताया था कि भारत सरकार की साजिश में निशाने पर है।

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने मामले में ह्वाइट हाउस के प्रवक्‍ता से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्‍होंने कोई टिप्‍पणी करने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी अधिकारी दोनों सहयोगी देशों के साथ संतुलन बनाकर चलना चाहते हैं और इसलिए इस हत्‍या पर बोलने से बच रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन ने भारत से निज्‍जर की हत्‍या के मामले में कनाडा के साथ सहयोग करने और ”जिम्‍मेदारी” सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की आम बैठक से इतर संवाददाताओं से बात करते हुये ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका भारत और कनाडा दोनों के संपर्क में है। भारत के साथ उसके मधुर संबंध हैं और कनाडा एक करीबी सहयोगी है।

उन्‍होंने कहा, ”हम जिम्‍मेदारी देखना चाहते हैं। यह जरूरी है कि जांच अपने हिसाब से चले और परिणाम निकले।”

उन्‍होंने कहा कि कनाडा ने निज्‍जर की हत्‍या से जुड़े साक्ष्‍य ”कई सप्‍ताह पहले” भारत के साथ साझा किये थे।

ट्रूडो के आरोप से भारत और कनाडा के राजनयिक संबंधों में खटास आ गई है। भारत ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजनयिकों को निष्‍कासित किया है और अपने नागरिकों के लिए यात्रा मशविरा जारी किया है।

— आईएएनएस

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने के बाद निक्की हेली बोलीं- तेहरान के साथ बातचीत समय की बर्बादी है

वाशिंगटन । भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा कि अमेरिका का ईरान के साथ बातचीत से पीछे हटना सही था। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'ब्लॉकेड प्लान'...

बंगाल में मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठाने वाले को बर्दाश्त नहीं करेंगेः ओवैसी

रानीगंज । पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को रानीगंज में दरगाह गोशे बंगला पर पहुंचकर चादर चढ़ाई। इसके बाद मीडिया...

बीजद ने बदला नेतृत्व, सुलता देव को मिली डिप्टी लीडर व चीफ व्हिप की जिम्मेदारी

भुवनेश्वर । बीजद ने राज्यसभा में अपने संसदीय नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। यह फेरबदल हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनाव और पार्टी के कई वरिष्ठ सांसदों के सेवानिवृत्त...

अशोक खरात पर ईडी का शिकंजा, नासिक समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी

मुंबई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नासिक के तथाकथित 'गॉडमैन' अशोक खरात के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को नासिक समेत लगभग 11 ठिकानों पर छापे मारे गए। इस...

पवन खेड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, असम सरकार ने तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब उनके खिलाफ असम सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। असम सरकार ने तेलंगाना हाई कोर्ट...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर किरेन रिरिजू ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र

नई दिल्ली । नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिरिजू ने रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा।...

महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल

नई दिल्ली । संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले सुप्रीम कोर्ट सोमवार को एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत...

कोलकाता में अवैध कोयला खनन मामले में ईडी ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े व्यापक आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को विशेष न्यायालय (पीएमएलए)...

बांग्लादेश में नियुक्तियों पर विवाद, रुमीन फरहाना ने बीएनपी सरकार पर साधा निशाना

ढाका । बांग्लादेश की स्वतंत्र सांसद रुमीन फरहाना ने सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी सरकार पर अहम पदों पर पार्टी से जुड़े लोगों की नियुक्ति को लेकर तीखा हमला बोला है।...

ईरान संघर्ष पर रे डालियो की बड़ी चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य में अभी सबसे खतरनाक दौर आना बाकी

नई दिल्ली । दुनिया के जाने-माने निवेशक और ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक रे डालियो ने ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि...

भारत-इजरायल के बीच रिश्तों को नई दिशा देने की जरूरत, सामाजिक स्तर पर साझेदारी मजबूत करने की जरूरत

तेल अवीव/नई दिल्ली । भारत और इजरायल को ज्यादा मजबूत, सामान्य और आगे की सोच वाली साझेदारी बनाने के लिए अपना सामाजिक आधार बढ़ाना होगा। पिछले एक दशक में भारत-इजरायल...

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने निकाली रिसर्च असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी, 22 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका

नई दिल्ली । देश के सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक, दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में पढ़ाई करने के साथ-साथ नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप...

admin

Read Previous

विधानसभा चुनावों में उलझती दिख रही इंडिया गठबंधन के दलों की एकता

Read Next

ईरान, मालदीव ने 7 साल बाद राजनयिक संबंध फिर से किए शुरू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com