रूस-यूक्रेन जंग के 9वें दिन रूसी सेना ने यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा कर लिया है। अब भी रूस और यूक्रेनी सेना के बीच भीषण युद्ध जारी है। रूसी सेना यूक्रेन को चारों ओर से घेर रही है। यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सेना ने कब्जे का दावा किया है। इस बीच जपोरिजिया में परमाणु संयंत्र पर भी रूसी सेना ने हमला बोलकर नियंत्रण कर लिया है। यह यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र है। यूक्रेन की 25 से 30 फीसदी परमाणु ऊर्जा की इसी परमाणु संयंत्र से आपूर्ति की जाती है। रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसन के एक टीवी प्रसारण टॉवर पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन को चिंता है कि टीवी प्रसारण टॉवर का इस्तेमाल शहर में गलत सूचनाएं फैलाने के लिए न किया जाए।
न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने यूक्रेन के सरकारी अधिकारी के हवाले से बड़ी खबर दी है कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने आग लगने के बाद रूसी सैनिकों से यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला बंद करने का आह्वान किया।कुलेबा ने ट्वीट किया, अगर यह उड़ा, तो यह चोरनोबिल से 10 गुना बड़ा ब्लास्ट होगा! रूसियों को तुरंत आग बंद करनी चाहिए।
वहीं, कीव में गोलियों का शिकार होकर घायल हुए भारतीय नागरिक हरजोत सिंह को लेकर बागची ने कहा कि भारत सरकार कीव में हरजोत सिंह के चिकित्सा खर्च का वहन करेगी। हम उनकी चिकिस्तकीय स्थिति के बारे में जानकारी पाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन विवाद के क्षेत्र में होने के चलते इस काम में दिक्कत हो रही है।
नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने चेताया है कि रूस-यूक्रेन यूद्ध के चलते आने वाला समय और बदतर हो सकता है क्योंकि रूस भारी हथियार ला सकता है और पूरे यूक्रेन में हमले जारी रख सकता है। उन्होंने रूस के हमले को यूरोप में दशकों की सबसे खराब सैन्य आक्रामकता करार दिया। आने वाला समय और बदतर होगा, मारे जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी और अधिक विनाश होगा। स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि हम इस विवाद का हिस्सा नहीं हैं और हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे बढ़ने न दें और यूक्रेन से बाहर न जाने दें।
———– इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम