प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित

न्यूयॉर्क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए रविवार को न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “डेलावेयर में कार्यक्रम के बाद न्यूयॉर्क पहुंचा। शहर में सामुदायिक कार्यक्रम में प्रवासी समुदाय के बीच शामिल होने और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हूं।”

अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे चरण में वह न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे और अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस बीच, न्यूयॉर्क के होटल में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। कई लोग भारतीय झंडे थामे और “मोदी, मोदी” के नारे लगाते हुए देखे गए। वह एक भारतीय लोकगीत पर सांस्कृतिक नृत्य भी करते देखे गए।

पीएम मोदी शनिवार को तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा के पहले पड़ाव फिलाडेल्फिया पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बाइडेन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फूमियो सहित क्वाड समूह के अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा की।

नेताओं ने अपनी बैठक के दौरान बहुपक्षीय मंच पर सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही, वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों, राजनीतिक एवं रणनीतिक, रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, शिक्षा एवं अनुसंधान, जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा लोगों के बीच संबंधों जैसे व्यापक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

तब अमिताभ जीतने के आदी थे हार से सदमा लगा था: सलीम खान

Read Next

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को उपहार में दी ‘चांदी की ट्रेन’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com