फिलीपींस दक्षिणी द्वीपों में आतंकवादियों से लड़ने के लिए 4,500 और सैनिकों को तैनात करेगा

मनीला: फिलीपींस के सशस्त्र बल आतंकवादियों से लड़ने के लिए अगले साल सुलु के दक्षिणी द्वीपों में अतिरिक्त 4,500 सैनिकों को तैनात करेंगे। एक सांसद ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को एक बयान में, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में रणनीतिक खुफिया समिति के अध्यक्ष जॉनी पिमेंटेल ने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा विभाग अगले साल 929 मिलियन पेसो (18 मिलियन डॉलरी) खर्च करेगा।

पिमेंटेल ने एक बयान में कहा कि सेना सुलु प्रांत के जोलो नगर पालिका में 4,500 सैनिकों की एक पूरी टुकड़ी को ऑपरेशन में लगाएगी।

पिमेंटेल ने कहा, “यह डिवीजन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े आतंकवादी समूहों से लड़ने के लिए समर्पित होगा और बेसिलन, सुलु और तवी-तवी के द्वीप प्रांतों पर परिचालन जिम्मेदारी होगी।”

जोलो अबू सय्याफ आतंकवादी समूह का आधार है, जो हाल ही में पश्चिमी मिंडानाओ में आपराधिक क्रूरता, अपहरण-फिरौती गतिविधियों, बम विस्फोटों और सिर काटने के लिए कुख्यात हो चुका है। संगठन ने विशेष रूप से बेसिलन और सुलु के द्वीप प्रांतों में उनके इलाकों में इन क्रूर घटनाओं को अंजाम दिया है।

अगस्त 2020 में, अबू सय्यफ आतंकवादी समूह से जुड़े विद्रोहियों ने जोलो शहर में दो बम विस्फोट किए, जिसमें 14 लोग मारे गए और 75 अन्य घायल हो गए।

जनवरी 2019 में, जोलो कैथ्रेडल पर एक सामूहिक हमले के दौरान बमबारी की गई थी, जिसमें 21 लोग मारे गए थे और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

–आईएएनएस

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

editors

Read Previous

जाम्बिया में हिंसा भड़कने पर पुलिस ने शांति की अपील की

Read Next

मानसिक बीमारी से निपटने के लिए एम्स दिल्ली ने विकसित किए मोबाइल एप्स

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com