मानसिक बीमारी से निपटने के लिए एम्स दिल्ली ने विकसित किए मोबाइल एप्स

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने पुरानी मानसिक बीमारी से पीड़ित मरीजों और उनके देखभाल करने वालों के लिए दो मोबाइल ऐप विकसित किए हैं। जब से पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी की चपेट में आई है, चिंता और अवसाद के मामले भी बढ़ गए हैं।

एम्स ने गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित रोगियों की समस्या को कम करने के लिए दो मोबाइल ऐप विकसित किए हैं। यह ऐप गंभीर मानसिक बीमारियों से पीड़ित लोगों के साथ ही उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होंगे, जिन्हें बीमारी से संबंधित लक्षणों का हाल ही में पता चला है।

इन दो ऐप को सक्षम और दिशा नाम दिया गया है, जो कि उन दोनों के लिए हैं, जिन्हें इस तरह के लक्षणों का हाल में ही पता चला है और उन लोगों के लिए, जो गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं।

एम्स की वरिष्ठ मनोचिकित्सक ममता सूद ने आईएएनएस को बताया, हमने मानसिक बीमारी से निपटने के लिए दो मोबाइल ऐप- सक्षम और दिशा – विकसित किए हैं।

उन्होंने कहा कि सक्षम ऐप उन लोगों के लिए है जो पुरानी मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं, जबकि दिशा ऐप उन लोगों को लाभान्वित करेगा, जो इस तरह के लक्षणों के पहले एपिसोड से गुजर रहे हैं।

दोनों ऐप को इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली और यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक, ब्रिटेन के कंप्यूटर विज्ञान विभागों के सहयोग से विकसित किया गया है। इस परियोजना को ब्रिटेन के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ रिसर्च द्वारा वित्त पोषित किया गया है।

सूद ने कहा, ऐप्स अगले साल जनवरी से मुफ्त सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध होंगे। हम ऐप्स में उपयोग किए जाने वाले रोगी डेटा के बारे में अधिक चिंतित हैं और डेटा बहाली सुरक्षित हो जाने के बाद, हम इसे अगले साल जनवरी तक लॉन्च करेंगे।

उन्होंने कहा, ऐप्स मरीजों की दवाओं और अन्य जरूरतों के लिए देखभाल करने वालों को रिमाइंडर भी भेजेंगे।

चल रही महामारी के दौरान लोगों को होने वाली मानसिक समस्याओं के बारे में पूछे जाने पर, सूद ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों पर किए गए एम्स के एक शोध से पता चला है कि स्वास्थ्य सेवा के 50 प्रतिशत कर्मचारी चिंता, अवसाद और तनाव जैसे लक्षणों का सामना कर रहे हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के लक्षण होना और बीमारी होना अलग है, क्योंकि लक्षण मरीजों को प्रभावित नहीं करते हैं, जबकि बीमारी सभी को प्रभावित करती है।

–आईएएनएस

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

editors

Read Previous

फिलीपींस दक्षिणी द्वीपों में आतंकवादियों से लड़ने के लिए 4,500 और सैनिकों को तैनात करेगा

Read Next

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संकेतों का जल्द दिख सकता है असर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com