मंदिर पर हमला: ट्रूडो और विपक्षी नेताओं पर भड़के कनाडाई नेता, कहा- ‘खालिस्तानियों’ का नाम लेने से डर रहे ‘कायर’

टोरंटो । पीपुल्स पार्टी ऑफ कनाडा (पीपीसी) के नेता मैक्सिम बर्नियर ने ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिरों और भक्तों पर हाल ही में हुए हमले पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और विपक्षी नेताओं जगमीत सिंह और पियरे पोलीवरे की प्रतिक्रिया की आलोचना की।

बर्नियर ने आरोप लगाया कि नेताओं ने हमलावरों को ‘खालिस्तानियों’ के रूप में पहचानने से परहेज किया, क्योंकि उन्हें अपने वोटर बेस को बचाने की चिंता थी।

एक्स पर बात करते हुए, बर्नियर ने पोस्ट किया, ‘क्या आप मेरे ट्वीट और तीन स्थापित पार्टी नेताओं के ट्वीट के बीच अंतर देख सकते हैं?’ उन्होंने तीनों नेताओं की निंदा करते हुए उन्हें ‘कायर’ बताया।

बर्नियर ने कहा, “इनमें से कोई भी कायर उन खालिस्तानियों का नाम लेने की हिम्मत नहीं करता जो हिंसा कर रहे हैं। वे कुछ मतदाताओं को नाराज करने से डरते हैं, भले ही खालिस्तानी समर्थक सिख कनाडाई लोगों का अल्पसंख्यक वर्ग हैं।”

पीपीसी नेता ने सोशल मीडिया पोस्ट पर स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा, “यह आत्मसंतुष्टि बताती है कि इस देश में खालिस्तानी चरमपंथ क्यों बढ़ता जा रहा है।”

बर्नियर ने यह आलोचना ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के पास हुए हुए हमले को लेकर की। कथित तौर पर खालिस्तानी समूहों से जुड़े लोगों ने यहां भक्तों को निशाना बनाया था। मंदिर के बाहर पुलिस तैनात थी, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इससे पहले, बर्नियर ने कथित हमले का एक वीडियो एक्स पर भी शेयर किया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “खालिस्तानी सिख ब्रैम्पटन हिंदू मंदिर में श्रद्धालुओं पर हमला कर रहे हैं। हालांकि चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि विविधता ही हमारी ताकत है!!!”

–आईएएनएस

खामेनेई की हत्या के बाद कराची तीसरे दिन भी बंद

इस्लामाबाद । ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद हुए प्रदर्शन में 11 मौतों के मद्देनजर पाकिस्तान में मौजूदा सुरक्षा इंतजाम सख्त कर दिए गए हैं।...

ईरान: यूएस-इजरायल हमलों के बीच खामेनेई की अंतिम विदाई का समारोह स्थगित

तेहरान । ईरान की राजधानी तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के लिए बुधवार रात प्रस्तावित समारोह को टाल दिया गया है। ईरानी स्टेट मीडिया ने पुष्टि की...

ईरानी हमलों के बीच यूएई ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलें और 121 ड्रोन मार गिराए

नई दिल्ली । संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों और 129 ड्रोन...

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ती हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, संयम बरतने की अपील

काबुल । अफगानिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक रिचर्ड बेनेट ने उन चिंताओं को दोहराया जो अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ती झड़पों को लेकर थीं, जिसके...

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस पोस्ट पर हमला, एएसआई की मौत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के बजौर जिले की वारा मामोंद तहसील में स्थित बदन पुलिस पोस्ट पर बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमले में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) दौलत...

बलूचिस्तान में एक और गैर-न्यायिक हत्या, 17 वर्षीय युवक का शव बरामद

क्वेटा । बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने एक और बलूच नागरिक की हत्या कर दी। यह घटना पूरे प्रांत में बिना कानूनी कार्रवाई के की जा रही हत्याओं और लोगों...

चीन-रूस विदेश मंत्रियों की बातचीत में ईरान पर हमले की निंदा

बीजिंग । चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 1 मार्च को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की। वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा संयुक्त...

तेल रिफाइनरी पर हमले से चिंतित खाड़ी देश, क्रेमलिन का दावा ‘पुतिन करेंगे ईरान से बात’

मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गल्फ में तेल रिफाइनरी पर हमलों को लेकर अरब नेताओं की चिंताओं से ईरान को अवगत कराएंगे; क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि की है।...

ईरान ने हम पर अब तक 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे: यूएई

नई दिल्ली । यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने अब तक देश पर 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे हैं। मंत्रालय ने दावा किया कि,...

ईरान करना चाहता था बात, मैंने कहा बहुत देर हो चुकी: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया है कि ईरान उनसे बातचीत करने को राजी था, लेकिन उन्होंने उनकी मांग को सिरे से खारिज कर दिया।...

ओमान की खाड़ी के पास नौसेना का युद्धपोत तैनात, जरूरत पड़ने पर मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष लगातार जारी है। इस युद्ध के चलते मध्य-पूर्व क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ समुद्री व्यापार पर भी बड़ा...

ईरान ‘अभी रुका नहीं है’, हालात पर पूरी नजर: राष्ट्रपति पेजेशकियान

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दावा किया है कि उनका देश रुक नहीं गया है, बल्कि सियासी नेताओं और देश भर के गवर्नरों से संपर्क साधे हुए...

admin

Read Previous

अमेरिका में कैसे चुना जाता है नया राष्ट्रपति, क्या है ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ सिस्टम

Read Next

पीएम मोदी का परिवारवाद, भ्रष्टाचार और घुसपैठ के मुद्दे पर व‍िपक्ष पर हमला, कहा- ये लोग सारी सीमाएं लांघ गए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com