पीएम मोदी का परिवारवाद, भ्रष्टाचार और घुसपैठ के मुद्दे पर व‍िपक्ष पर हमला, कहा- ये लोग सारी सीमाएं लांघ गए

गढ़वा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर गढ़वा में सोमवार को आयोजित अपनी पहली चुनावी सभा में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और घुसपैठ के मुद्दों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये लोग झूठ, भ्रष्टाचार और परिवारवाद में सारी सीमाएं लांघ गए हैं।

पीएम मोदी ने जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी काे घोर परिवारवादी पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि इन तीनों पार्टियां चाहती हैं कि सत्ता की चाबी हर हाल में एक ही परिवार के पास रहे। जेएमएम का मॉडल है कि यहां एक ही परिवार के लोगों को सब कुछ मिलेगा। अगर इनकी पार्टी का कोई नेता अपनी काबिलियत से आगे बढ़ गया, तो उनके साथ कैसा बर्ताव होता है, यह किसी से छिपा नहीं है। इन्होंने चंपई सोरेन के साथ क्या किया? आदिवासी बेटे को अपमानित करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। जिनके लिए अपने परिवार से बड़ा कुछ नहीं है, वह जनता की परवाह कैसे करेंगे। ऐसे स्वार्थी दलों को इस चुनाव में अच्छे से सबक सिखाना है।

उन्होंने कहा कि मेरा अपना परिवार हो या ना हो, आप मेरे परिवार हैं। 24 घंटे आपके लिए जीता हूं, काम करता हूं, सोचता हूं। 140 करोड़ देशवासी मेरे परिवार हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम जो कहते हैं, वह कर दिखाते हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस जैसी पार्टी है, जिसके अध्यक्ष खड़गे जी ने भी मान लिया है कि कांग्रेस की अनाप-शनाप घोषणाएं राज्यों को दिवालिया कर देंगी। इसलिए जनता कांग्रेस और उसके साथियों की घोषणाओं पर यकीन नहीं करेगी।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पांच सालों में झारखंड ने देखा है कि कैसे यहां की सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं तोड़ दीं। इनके सीएम, मंत्री, विधायक, सांसद में कोई बचा नहीं, जिन पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप नहीं है। आपने जेएमएम के मंत्रियों के पास नोटों के पहाड़ निकलते देखा होगा। मैंने तो अपनी आंखों से कभी नोटों के ऐसे पहाड़ नहीं देखे। टीवी पर पहली देखा कि लूट के नोटों का पहाड़ कितना बड़ा है। इतना बड़ा कि गिनती करते हुए मशीनें भी थक गईं। ये पैसा किसका था? यह झारखंड के लोगों का, यहां के गरीबों, आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों और महिलाओं का पैसा था, जिसे इन्होंने लूट लिया। कांग्रेस-झामुमो-राजद का भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि पूरा झारखंड आज बालू तस्करी का केंद्र बन चुका है। झारखंड की सरकार माफिया की गुलाम बन गई है। जनता पलायन कर रही है और ये सरकारी योजनाओं का पैसा लूटने में व्यस्त हैं। यहां ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा खूब फल-फूल रहा है। ये लोग खुद काम करते नहीं, दूसरों को भी काम करने नहीं देते। इनके कुशासन का नतीजा झारखंड ने भोगा है। उन्होंने झारखंड सरकार पर झारखंड के पलामू-गढ़वा की बहुचर्चित उत्तर कोयल जलाशय मंडल डैम को अटकाने का आरोप मढ़ा।

पीएम ने कहा कि यह योजना पूरी होती तो इससे लाखों किसानों को लाभ मिलता। हमने 2019 में इस परियोजना के लिए हजारों करोड़ स्वीकृत किए, लेकिन यहां रोड़े अटकाने वाले दलों की सरकार बन गई। हमने यहां डूब क्षेत्र के लिए पैकेज की मंजूरी दी, लेकिन ये लोग लूटने में लगे रहे। भाजपा की सरकार बनते ही योजना पर काम होगा। गढ़वा को पानी मिल जाए तो पलायन रुक जाएगा। हमारे गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में भी पानी का घोर संकट था। 2001 में सीएम बना तो पानी पहुंचाने का बीड़ा उठाया। नदियों को जिंदा करने का अभियान चलाया। आखिरकार वह इलाका पानीदार बन गया। दिल में कुछ करने का जज्बा हो तो ऐसे ही परिणाम सामने आते हैं।

पीएम मोदी ने झारखंड में घुसपैठ के मुद्दे की चर्चा करते हुए कहा कि जेएमएम-कांग्रेस-राजद की तुष्टिकरण की नीति की वजह से घुसपैठ का खतरा इतना बड़ा हो गया है कि राज्य के स्कूलों में सरस्वती वंदना पर रोक लगाई जा रही है, तीज-त्योहारों पर पत्थरबाजी हो रही है, माता दुर्गा की प्रतिमाओं का रास्ता भी रोका जा रहा है। अब पानी सिर के ऊपर गुजर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘ जब घुसपैठ का मामला कोर्ट में जाए और प्रशासन इससे इनकार करे तो समझ लीजिए कि सरकारी तंत्र में ही घुसपैठ हो चुकी है। ये आपकी रोटी, बेटी और माटी को हड़प रहे हैं। अगर यही कुनीति जारी रही तो झारखंड में आदिवासी समाज का दायरा सिकुड़ जाएगा। आदिवासी समाज और देश की सुरक्षा के लिए यह गठबंधन खतरनाक है। घुसपैठिया गठबंधन को एक वोट की ताकत से उखाड़ फेंकना है। लोगों का एक-एक वोट रोटी, बेटी और माटी को बचाएगा।‘

–आईएएनएस

भारत-कोरिया शिखर वार्ता: रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा, कई अहम समझौतों पर सहमति

नई द‍िल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सोमवार को पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक...

ममता बनर्जी को खतरा किसी और से नहीं बल्कि उनके खुद के भय से है: सीएम रेखा गुप्ता

कोलकाता । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट प्रियंका टेबरिवाल के रोड शो में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी...

भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस और मुस्लिम समाज उत्तरदायी: नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भारत विभाजन वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। यूपी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप ने असदुद्दीन ओवैसी...

साइबर क्राइम और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु में 12 ठिकानों पर छापेमारी

बेंगलुरु । बेंगलुरु में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर क्राइम से जुड़े मामले में व्यापक कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ...

दिल्ली आबकारी नीति मामले में हाईकोर्ट ने स्वीकार की अरविंद केजरीवाल की अर्जी, तुषार मेहता ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली । दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले हफ्ते जर्मनी के दौरे पर जाएंगे, रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली । भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जर्मनी जाएंगे। रक्षा मंत्री इस दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत...

विपक्षी सांसद बोले, महिला आरक्षण संशोधन बिल पर देश को गुमराह कर रही है केंद्र सरकार

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित न होने पर विपक्ष ने सरकार पर महिलाओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। विपक्षी सांसदों का कहना...

नारी को नारा बनाकर भ्रम फैलाना चाहती थी भाजपा, विपक्ष ने रोका खेल : अखिलेश यादव

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं...

‘विपक्ष को 2029 में महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा’, संविधान संशोधन बिल गिरने पर अमित शाह

नई दिल्ली । लोकसभा में शुक्रवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। मतदान के दौरान बिल के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट किया, जबकि 230...

ट्रंप ने दिल्ली के एलजी तरनजीत संधू को दी बधाई, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को सराहा

वाशिंगटन । पूर्व आईएफएस अधिकारी तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पोस्ट शेयर किया,...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है: सीएम सम्राट चौधरी

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया...

महिला आरक्षण बिल के साथ परिसीमन जोड़ना पश्चिम बंगाल को बांटने की साजिश: सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन बिल से जुड़े...

admin

Read Previous

मंदिर पर हमला: ट्रूडो और विपक्षी नेताओं पर भड़के कनाडाई नेता, कहा- ‘खालिस्तानियों’ का नाम लेने से डर रहे ‘कायर’

Read Next

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर जेपीसी की बैठक, इस्लामिक स्कॉलर होंगे शामिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com