एससीओ बैठक में पुतिन से मुलाकात के दौरान बोले जयशंकर- ‘आतंकवाद का खतरा पहले से कहीं अधिक गंभीर है’

मास्को । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस पहुंचे हुए हैं। मंगलवार को एस जयशंकर एससीओ की बैठक में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति से भी मुलाकात की। एस जयशंकर ने मुलाकात के दौरान आतंकवाद के खतरे पर चिंता जाहिर की।

विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति पुतिन को आगामी वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारियों से अवगत कराया। विदेश मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख स्पष्ट किया और हाल ही में दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, “हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) की स्थापना आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद की तीन बुराइयों से निपटने के लिए की गई थी। बीते वर्षों में ये खतरे और भी गंभीर हो गए हैं। यह जरूरी है कि दुनिया आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य सहिष्णुता दिखाए। इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और इसे छुपाया नहीं जा सकता।” इसके साथ ही उन्होंने संगठन से जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की अपील की।

विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि संगठन को समय के साथ बदलना होगा और अंग्रेजी को एससीओ की आधिकारिक भाषा बनाया जाना चाहिए। बता दें, एससीओ में फिलहाल रूसी और चीनी भाषा में ही काम होता है। वहीं एस जयशंकर ने एससीओ देशों को आपसी व्यापार और सहयोग बढ़ाने की जरूरतों पर भी प्रकाश डाला।

दूसरी ओर, विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज मास्को में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करके सम्मानित महसूस किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन पहुंचाया। उन्हें आगामी वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारियों से अवगत कराया। क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। हमारे संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए उनके दृष्टिकोण और मार्गदर्शन की मैं तहे दिल से सराहना करता हूं।

इससे पहले उन्होंने सोमवार को मास्को में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। जयशंकर ने इस मुलाकात के बाद कहा कि लावरोव से मिलकर खुशी हुई। व्यापार और निवेश, ऊर्जा, गतिशीलता, कृषि, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित हमारी द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा हुई।

–आईएएनएस

ईरान युद्ध की आहट और आर्थिक अस्थिरता की चेतावनी के बीच यूएन ने शुरू की कूटनीतिक समाधान की कोशिशें

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने खाड़ी क्षेत्र के कई नेताओं से बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान के साथ...

ट्रंप का नया व्यापार प्लान, भारत समेत कई देशों के साथ नए ट्रेड फ्रेमवर्क की घोषणा

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 2026 का व्यापार नीति एजेंडा पेश क‍िया, जिसमें कहा गया, “अमेरिका वापस आ गया है।” एजेंडे में टैरिफ को...

व्हाइट हाउस ने अमेरिकियों पर ईरान के हमले की लिस्ट जारी की

वॉशिंगटन । विगत लगभग पांच दशकों से, अमेरिका की विभिन्न सरकारें ईरान पर यह आरोप लगाती रही हैं कि वह मध्य पूर्व और अन्य क्षेत्रों में अमेरिकी नागरिकों व सैन्यकर्मियों...

ईरान में चल रहे संघर्ष में छह अमेरिकी सैनिक मारे गए

वॉशिंगटन । यूएस सेंट्रल कमांड ने जारी बयान में बताया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना के बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन में छह अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। यूएस सेंट्रल कमांड...

यदि आवश्यकता पड़ी तो ईरान में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती भी संभव : ट्रंप

न्यूयॉर्क । दुनिया में इस वक्त काफी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशों में युद्ध में उलझने के अपने पहले के रुख से...

अमेरिका के पास तेल की कीमतों में तेजी को रोकने और शिपिंग को बचाने की योजना: रुबियो

वॉशिंगटन । अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने वाशिंगटन में कहा कि अमेरिका के पास तेल की बढ़ती कीमतों का मुकाबला करने और ग्लोबल शिपिंग लेन को बचाने...

हिज्बुल्लाह के हमले के बाद एक्शन में इजरायल, आईडीएफ ने लेबनान के 53 गांवों को खाली करने का दिया आदेश

तेल अवीव । ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की कार्रवाई में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद दक्षिण लेबनान स्थित राजनीतिक सशस्त्र संगठन हिज्बुल्लाह ने इस जंग...

पाकिस्तान: भारत के खिलाफ उगल रहे थे जहर, संसद में लगो ‘गो जरदारी गो’ और ‘खान को रिहा करो’ नारे

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के हालात सामान्य नहीं हैं। देश के भीतर और बाहर चुनौतियां कम नहीं हैं। अफगानिस्तान से संघर्ष जारी है तो ईरान को लेकर उसका रुख साफ न...

ईरान पर बम बरसाने के लिए क्या अमेरिका से तीन बी-1 बॉम्बर्स ने भरी थी उड़ान!

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तेजी से सैन्य संघर्ष में बदल गया है। फरवरी 2026 के अंत में ’ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के नाम से अमेरिका-इजरायल गठबंधन ने...

पीएम मोदी और मार्क कार्नी के बीच ईरान की स्थिति पर हुई चर्चा, भारत ने की शांति की अपील

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी ने वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। इस चर्चा में ईरान की वर्तमान स्थिति भी शामिल रही। सोमवार को...

इजरायली दूत ने बताया ‘ईरानी हमलों में 9 नागरिकों की गई जान,’ ग्राउंड ऑपरेशन को लेकर दिया बड़ा बयान!

नई दिल्ली । यूएस-इजरायल के हमले की जवाबी कार्रवाई में ईरान ने तेल अवीव समेत कई शहरों को निशाना बनाया है। ऐसे ही एक हमले में 9 इजरायली नागरिकों की...

ईरान-इराक में युद्ध जैसी स्थिति के बीच गौतमबुद्धनगर प्रशासन की अपील, विदेश में रह रहे नागरिकों का विवरण मांगा

गौतमबुद्धनगर । ईरान और इराक क्षेत्र में वर्तमान में उत्पन्न युद्ध एवं सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों के हित में एक महत्वपूर्ण अपील...

admin

Read Previous

ब्रिटिश सांसदों पर लिंक्डइन से रखी जा रही नजर! एम15 ने चीन के जासूसी कांड का किया पर्दाफाश

Read Next

‘संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने के लिए निराधार आरोप’, जज-ब्यूरोक्रेट्स समेत 272 हस्तियों का राहुल गांधी को खुला पत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com