आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख को चीन का समर्थन मिला: संजय निषाद

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने पीएम मोदी के चीन दौरे को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद दुनिया के लिए नासूर बन गया है। कोई भी देश इसका समर्थन नहीं करता है। पीएम मोदी ने आतंकवाद को खत्म करने की कसम खाई थी और भारत ने इसमें सफलता हासिल की है। चीन ने भी भारत के इस रुख को सपोर्ट किया है।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान यूपी सरकार में मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने आतंकवाद को खत्म करके दिखाया है। चीन ने इसे माना है।

उन्होंने कहा कि ये भारत बुद्ध की धरती है और जिनकी बुद्धि अशुद्ध है, उसे शुद्ध करने का काम किया जाता है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी के चीन दौरे को लेकर विपक्ष भी आरोप-प्रत्यारोप कर रहा है, लेकिन यह दिखाता है कि पीएम मोदी की चीन यात्रा सफल रही है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात पर कहा कि वे अभिभावक हैं और उनसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई है, जिसमें आरक्षण का मुद्दा भी शामिल है। सीएम की ओर से आश्वासन भी मिला है।

वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर उन्होंने कहा कि यह लोग पीएम मोदी से लड़ते-लड़ते चुनाव आयोग से लड़ने लगे हैं। राजनीति में दल से लड़ा जाता है, लेकिन कांग्रेस तो चुनाव आयोग से लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर कराने का सही फैसला लिया है। वोटर लिस्ट में कई गड़बड़ी हैं। अगर उसे सुधारा जा रहा है तो विपक्ष को चिंता क्यों हो रही है? एक व्यक्ति के दो-दो वोटर कार्ड कैसे हो सकते हैं? अगर कोई मृत है तो उसका नाम वोटर लिस्ट में क्यों रखा जाए? कांग्रेस आरोप लगाने से अच्छा है कि वह आयोग का सपोर्ट करती, लेकिन यह तो लोगों में वोट के प्रति भ्रम फैलाने लगी है। कांग्रेस ने 50 साल के शासन में भ्रम ही फैलाया, लेकिन अब जनता सतर्क हो चुकी है। सभी पीएम मोदी के साथ खड़े हैं।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है। वह तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। सभी जानते हैं कि एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए इस तरह के बयान दिए जाते हैं। बंगाल में टीएमसी सरकार की जमीन खिसक रही है।

पीडीए पर उन्होंने कहा कि पिछड़ों के नाम पर सरकार बनाते हैं, लेकिन जब अधिकार और न्याय देने की बात आती है तो पैर पीछे कर लेते हैं। अब पिछड़े भ्रम में नहीं आएंगे। उन्होंने दावा किया कि पीडीए की हवा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से निकाली गई।

–आईएएनएस

‘अगर युद्ध जारी रहा तो गंभीर दुष्प्रभाव तय’, पश्चिम एशिया संकट पर राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करना चाहता हूं कि संकट...

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।...

केरल चुनाव: राजीव चंद्रशेखर का नामांकन मंजूर, कांग्रेस पर साधा निशाना

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के नामांकन पत्र को मंगलवार को मंजूरी मिल गई, जिससे उनके चुनावी हलफनामे में...

मिडिल ईस्ट युद्ध पर पीएम मोदी के संबोधन पर एनडीए नेता बोले, सभी को एकजुट होने की जरूरत

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पैदा हुई समस्याओं से भारत कैसे निपट रहा है, इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में...

पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम ने जताया आभार

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि...

एनपीसीआईएल में 337 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, 6 अप्रैल तक करें अप्लाई

गांधीनगर । न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरी मौका सामने आया है। एनपीसीआईएल ने अप्रेंटिस के विभिन्न...

इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

तेल अवीव । इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, जब वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बने।...

असम चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की दूसरी सूची, सात उम्मीदवारों के नाम घोषित

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: एआईएडीएमके ने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

पुडुचेरी । आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने रविवार को दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। ओर्लियमपेट विधानसभा सीट से पूर्व विधायक...

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

admin

Read Previous

यमुना में बढ़ सकता है जलस्तर, डूब क्षेत्र में रहने वाले लोग और पशु सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें : जिलाधिकारी

Read Next

शिखर सम्मेलन एससीओ के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास और सर्वांगीण सहयोग में नई शक्ति लगाएगा : अंतरराष्ट्रीय हस्तियां

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com