अब पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष को सुलझाएंगे ट्रंप! बोले- ‘मैं युद्ध खत्म कराने में माहिर हूं’

वाशिंगटन । पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष जारी है। दोनों देशों की तरफ से सीमा पर भारी बमबारी की जा रही है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगान-पाक युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह इस विवाद को खत्म कर सकते हैं।

मिस्र के लिए रवाना होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “यह मेरा आठवां युद्ध होगा, जिसे मैंने सुलझाया है और मैंने सुना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी युद्ध चल रहा है।”

उन्होंने कहा, “मैंने कहा था, मुझे वापस आने तक इंतजार करना होगा। मैं दूसरा युद्ध समाप्त करवा रहा हूं क्योंकि मैं युद्ध सुलझाने में माहिर हूं।”

भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के बारे में सोचिए। उन कुछ युद्धों के बारे में सोचिए जो सालों से चल रहे थे। एक युद्ध 31 सालों से चल रहा था, एक 32 सालों से, और एक 37 सालों से, जिनमें हर देश में लाखों लोग मारे गए, और मैंने उनमें से ज्यादातर को एक दिन के अंदर ही निपटा दिया। यह बहुत अच्छा है।”

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को मिले नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर उन्होंने कहा, “मैंने यह नोबेल शांति पुरस्कार लेने के लिए नहीं किया। मैंने यह जीवन बचाने के लिए किया।”

उन्होंने आगे कहा, “जिस व्यक्ति को नोबेल पुरस्कार मिला, उसने मुझे फोन किया और कहा, ‘मैं इसे आपके सम्मान में स्वीकार कर रही हूं, क्योंकि आप वास्तव में इसके हकदार थे।’ मैं इस दौरान उनकी मदद करता रहा हूं।”

मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कई अंतरराष्ट्रीय विवादों का ज़िक्र किया, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया कि उनके नेतृत्व के दौरान उनका समाधान हो गया। इनमें से आर्मेनिया और अजरबैजान, कोसोवो और सर्बिया, इजरायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया और रवांडा और कांगो के बीच के विवाद शामिल हैं।

–आईएएनएस

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

इजरायली हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत, ईरान ने बताया ‘शहादत’

यरुशलम । इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने शुक्रवार को दावा किया कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता और पब्लिक रिलेशंस प्रमुख अली मोहम्मद नैनी की इजरायली...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

इजरायल ने ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया हमला, तेहरान बोला ‘वॉर क्राइम’ का देंगे जवाब

तेल अवीव/तेहरान । मिडिल ईस्ट सैन्य संघर्ष हर गुजरते दिन के साथ ज्यादा भयावह और आक्रामक होता जा रहा है। बुधवार को इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर...

ईरान की 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27 यूएवी को क‍िया निष्क्रिय: यूएई

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने बुधवार को ईरान से दागी गई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

admin

Read Previous

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

Read Next

कन्नड़ अभिनेता राजू तालिकोटे का निधन, डीके शिवकुमार ने जताया दुख

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com