अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान के उपविदेश मंत्री आ सकते हैं भारत, ब्रिक्स समिट में शामिल होने की उम्मीद

तेहरान । अमेरिका के साथ भीषण तनाव के बीच ईरान के उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी भारत के दौरे पर आ सकते हैं। ईरानी उपविदेश मंत्री के नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है।

भारत अभी ब्रिक्स का चेयरमैन है और 14-15 मई को विदेश मंत्रियों के बैठक की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। यह सितंबर में होने वाले 18वें ब्रिक्स समिट के लिए एक जरूरी तैयारी है।

यह दौरा विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची के बीच एक हाई-लेवल फोन कॉल के बाद हो रहा है। जब दुनिया का ध्यान पश्चिम एशिया की अस्थिर स्थिति पर टिका हुआ है, ऐसे में तेहरान डिप्लोमैटिक बातचीत के लिए ब्रिक्स को एक जरूरी प्लेटफॉर्म के तौर पर देख रहा है।

एक मीडिएटर के तौर पर नई दिल्ली की भूमिका अहम बनी हुई है, खासकर तब जब हाल ही में ब्रिक्स दूतों की मीटिंग में इस झगड़े पर कोई आम सहमति नहीं बन पाई।

हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची चीन के दौरे पर पहुंचे थे।अराघची ने बीजिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ हुई बातचीत में चीन के चार-सूत्रीय शांति प्रस्ताव की सराहना की। इस मुलाकात में दोनों देशों ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सहयोग पर चर्चा की।

अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “मैंने बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ रचनात्मक बातचीत की। दोनों पक्षों ने राष्ट्रीय संप्रभुता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करने के ईरान के अधिकार की पुनः पुष्टि की।”

अराघची ने बताया कि ईरानी पक्ष, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाए रखने तथा बढ़ावा देने के संबंध में चीनी की ओर से प्रस्तुत चार-सूत्रीय प्रस्ताव की सराहना करता है।

अराघची ने कहा कि ईरान को चीन पर भरोसा है और वह उम्मीद करता है कि चीनी पक्ष शांति को बढ़ावा देने तथा युद्ध को रोकने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाना जारी रखेगा। साथ ही, वह युद्धोपरांत एक ऐसी नई क्षेत्रीय व्यवस्था की स्थापना का समर्थन करता है जो विकास और सुरक्षा के बीच समन्वय स्थापित कर सके।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई को ‘अवैध’ करार देते हुए क्षेत्र में तत्काल संघर्ष विराम की जरूरत पर जोर दिया है।

चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक वांग यी ने बीजिंग में अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के साथ बैठक में कहा कि पश्चिम एशिया ‘निर्णायक मोड़’ पर खड़ा है और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए व्यापक युद्धविराम अनिवार्य है।

–आईएएनएस

राष्ट्रगीत को गाने से मना करने वालों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए: संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के वंदे मातरम को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भारत के राष्ट्रगीत को...

ऑपरेशन सिंदूरः समुद्र में तैनात थे युद्धपोत,पनडुब्बियां व विमान युक्त कैरियर बैटल ग्रुप

नई दिल्ली । भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने गुरुवार को बताया कि पिछले वर्ष 6-7 मई की रात नौसेना के जवानों ने भारतीय सेना और भारतीय वायु...

भारत का यूपीआई वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा, लेनदेन होगा आसान: पीएम मोदी

मुंबई । भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा। यह जानकारी वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री...

पंजाब धमाके पर फारुक अब्दुल्ला का विवादित बयान, कहा- भारत में होते रहते हैं धमाके, कोई नई बात नहीं

श्रीनगर । पंजाब में हुए दोहरे धमाकों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान...

तमिलनाडु में सत्ता समीकरण पर सस्पेंस: एआईएडीएमके के भीतर टीवीके को समर्थन पर मंथन, पलानीस्वामी पर बढ़ा दबाव

चेन्नई । तमिलनाडु में बुधवार को राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं, जब एआईएडीएमके के नवनिर्वाचित विधायकों के एक गुट ने कथित तौर पर पार्टी के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी (ईपीएस)...

पीएम मोदी ने यूएई हमले की कड़ी निंदा की, बोले- आम लोगों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना मंजूर नहीं

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के पोर्ट पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और यूएई के लिए अपना समर्थन जताया। यूएई पर...

बंगाल में भाजपा नहीं देश की जीत, असम में अब विकास की गंगा बहेगी : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी ने 126 सीटों वाली विधानसभा में 82 सीटें हासिल की है। असम में...

केरल में कांग्रेस की बढ़त पर सचिन पायलट ने जताई खुशी, पश्चिम बंगाल के नतीजों को बताया ‘चौंकाने वाला’

दिल्ली । चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि केरल के चुनाव में हमारा स्ट्राइक...

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न

मुंबई । पश्चिम बंगाल एवं असम में भाजपा और पुडुचेरी में एनडीए को मिली जीत पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने...

असम चुनाव: मजबत विधानसभा से बीपीएफ के चरण बोरो जीते, जेएमएम उम्मीदवार को 55 हजार वोटों से हराया

गुवाहाटी । असम के मजबत विधानसभा क्षेत्र में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने एक बार फिर परचम लहराया है। पार्टी ने चरण बोरो उम्मीदवार को यहां से मैदान में उतारा,...

कर्नाटक में गारंटी योजनाओं का असर, केरल में सत्ता की उम्मीद, तमिलनाडु में चौंकाने वाले नतीजे: डीके शिवकुमार

बेंगलुरु । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं से राज्य में सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने चुनावी...

पश्चिम बंगाल में बन रही भाजपा सरकार, विपक्ष लगा रहा ईवीएम पर आरोप: गौरव भाटिया

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भाजपा सरकार बनने का दावा किया है।...

admin

Read Next

भारत फोर्ज का मुनाफा वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत गिरा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com