उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रियों को बांटे विभाग, सबसे ज्यादा रखे अपने पास 

लखनऊ, 29 मार्च (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 में शपथ ग्रहण के तीसरे दिन सोमवार को नए मंत्रियों के विभाग तय कर दिए गए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को जलशक्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास कहे जाने वाले कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राज्य संपत्ति विभाग समेत 34 विभागों की जिम्मेदारी मिली है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग के साथ ग्रामीण अभियंत्रण, मनोरंजन कर समेत कुल छह विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य समेत कुल तीन विभाग सौंपे गए हैं।

कैबिनेट मंत्री और उनके विभाग :

सुरेश कुमार खन्ना- वित्त एवं संसदीय कार्य

सूर्य प्रताप शाही – कृषि

स्वतंत्र देव सिंह – जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण

बेबी रानी मौर्य – महिला कल्याण

लक्ष्मी नारायण चौधरी – गन्ना विकास एवं चीनी मिल

जयवीर सिंह – पर्यटन

धर्मपाल सिंह – पशुधन एवं दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण

नंद गोपाल गुप्ता नंदी – औद्योगिक विकास

भूपेंद्र सिंह चैधरी – पंचायती राज

अनिल राजभर – श्रम एवं सेवा योजन

जितिन प्रसाद – लोक निर्माण

राकेश सचान – सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्याम

अरविंद कुमार शर्मा – नगर विकास, ऊर्जा

योगेंद्र उपाध्याय – उच्च शिक्षा

आशीष पटेल – प्राविधिक शिक्षा

डॉ.संजय निषाद – मत्स्य

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) :

नितिन अग्रवाल – आबकारी एवं मद्य निषेध,

कपिल देव अग्रवाल – व्यवसायी शिक्षा एवं कौशल विकास

रविंद्र जायसवाल – स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन

संदीप सिंह – बेसिक शिक्षा

गुलाब देवी – माध्यमिक शिक्षा

गिरीश चंद्र यादव – खेल एवं युवा कल्याण

धर्मवीर प्रजापति – कारागार एवं होमगार्डस

असीम अरुण – समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण

जेपीएस राठौर -सहकारिता

दयाशंकर सिंह – परिवहन

दिनेश प्रताप सिंह – उद्यान

नरेंद्र कश्यप – पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण

अरुण कुमार सक्सेना – वन एवं पर्यावरण

दयाशंकर मिश्र दयालु – आयुष

राज्यमंत्री :

मयंकेश्वर सिंह – संसदीय कार्यमंत्री से संबद्ध

दिनेश खटीक – जल शक्ति

संजीव कुमार गोंड -समाज कल्याण

बलदेव सिंह ओलख -कृषि

अजीत पाल सिंह – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

जसवंत सैनी – संसदीय कार्य

रामकेश निषाद – जल शक्ति

मनोहर लाल मन्नू कोरी – श्रम एवं सेवायोजन

संजय सिंह गंगवार -गन्ना विकास एवं चीनी मिल

ब्रजेश सिंह – लोक निर्माण

के.पी. मलिक – वन

सुरेश राही – कारागार

अनूप प्रधान – राजस्व

प्रतिभा शुक्ला – महिला कल्याण

राकेश राठौर -नगर विकास

डॉ.सोमेंद्र तोमर -ऊर्जा

रजनी तिवारी -उच्च शिक्षा

सतीश चंद्र शर्मा – खाद्य एवं रसद

दानिश आजाद अंसारी – अल्पसंख्याक कल्याण

विजयलक्ष्मी गौतम -ग्राम्य विकास

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में योगी सरकार-2.0 का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री सहित 19 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री इस मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं।

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

editors

Read Previous

बिहार : पटना में जदयू प्रदेश सचिव की गोली मारकर हत्या

Read Next

‘यूक्रेन के पत्रकार को रूसी सेना ने अगवा किया’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com