वेस्ट यूपी के दो राजमार्गों दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर सफर हुआ महंगा

गाजियाबाद : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख राजमार्गों पर सफर महंगा होने जा रहा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर 31 मार्च रात 12 बजे से टोल दरें 10 प्रतिशत बढ़ जाएंगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने नई दरों की सूची जारी कर दी है। दोनों राजमार्गों पर रोजाना चलने वाले करीब 1 लाख 20 हजार वाहन चालकों पर टोल वृद्धि का असर पड़ेगा। अकेले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर ही टोल वृद्धि से पहले साल 10.95 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई सरकार को होगी।

एनएचएआई गाजियाबाद के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार के मुताबिक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बढ़ने वाली टोल दरों की सूची प्राप्त हो गई है। इसे परतापुर (मेरठ) के काशी टोल प्लाजा पर चस्पा कराया जा रहा है, ताकि वाहन चालकों को पहले से पता हो सके। निजी वाहनों पर 5 रुपए और कॉमर्शियल वाहनों पर 15 से 20 रुपए तक टोल बढ़ाया गया है। दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक अब कार वालों को 160 रुपए टोल चुकाना पड़ेगा, ये पहले 155 रुपए था।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर टोल दरें के मुताबिक अब नया रेट आ गया है। जिसके चलते पहले हल्के चार पहिये वाहन से 155 रुपए लिए जाते थे जो अब 160 हो गए हैं। इसके साथ ही कॉमर्शियल चार पहिये वाहन पहले 245 रुपए देते थे अब 260 देंगे। 6 टायरा ट्रक और बस 520 की जगह 545 देंगे। 10 टायरा बड़े ट्रक 565 की जगह अब 595 रुपए देंगे। 12 टायरा बड़े कॉमर्शियल वाहन 815 की जगह अब 855 देंगे। ट्रॉला ट्रक 990 की जगह अब 1040 रुपए देंगें।

गाजियाबाद-बुलंदशहर-अलीगढ़ हाईवे पर भी 31 मार्च की रात 12 बजे से 10 प्रतिशत टोल टैक्स बढ़ जाएगा। एनएच-91 पर दो टोल प्लाजा पड़ते हैं। एक बुलंदशहर जिले के लुहारली और दूसरा अलीगढ़ जिले के गभाना में है। इन दोनों टोल प्लाजा से रोजाना करीब 80 हजार वाहन गुजरते हैं। लुहारली टोल प्लाजा पर अभी तक कार का टोल टैक्स 135 रुपए लगता है।

–आईएएनएस

फॉर्म-7 के जरिये वोट कटवाने का महाघोटाला, न्यायालय संज्ञान ले: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की...

बजट सत्र : विपक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, राजद और सपा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगा रहा है। राजद सासंद मीसा भारती ने निशाना साधते हुए...

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

यूपी में दंगाइयों और उनके हितैषियों के सामने आजीविका का संकट : सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दंगाइयों और उनके हितैषियों पर...

मायावती ने भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस पर दी बधाई, एसआईआर, धर्म परिवर्तन, महंगाई का भी किया जिक्र

लखनऊ । बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश और दुनिया में रहने वाले भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से यह आंकलन करने...

सत्ता से बाहर रहते हुए लगातार गलत बयान देते रहेंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री...

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक का मकसद आने वाले...

विवादित पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचीं, बोलीं-जांच में सहयोग दूंगी

मुंबई । लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में सोमवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश हुईं। सुप्रीम कोर्ट ने...

राहुल गांधी का लक बिल्कुल ठीक चल रहा है : अजय राय

मऊ (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस...

सेकुलरिज्म का ठेका चलाने वालों के मुंह पर चिपक गया फेविकोल: सीएम योगी

प्रयागराज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को माघ मेले में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी के 726वें प्राकट्य महोत्सव में शिरकत की और अपने विचार रखे। गोरक्षपीठाधीश्वर और सीएम योगी...

एसआईआर के जरिए वोट से ज्यादा नागरिकता के मामलों में छेड़छाड़ की कोशिश: सपा प्रवक्ता

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता सुमैया राणा ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं की तरफ से 'वोट जिहाद'...

admin

Read Previous

एटीएम या किराना स्टोर से छपी रसीद हो सकती है घातक : रिपोर्ट

Read Next

कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को नतीजे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com