जम्मू-कश्मीर के आठ लेखकों का यूपी उर्दू अकादमी के वार्षिक सम्मान के लिए चयन

श्रीनगर : उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी ने हाल ही में वर्ष 2019-21 के पुरस्कारों की घोषणा की। इनमें जम्मू-कश्मीर के आठ लेखक शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर से सम्मान के लिए चुने गए लोगों में डॉ. मुश्ताक अहमद वानी, डॉ. मोहिउद्दीन जोर कश्मीरी, डॉ. गुलशन अब्दुल्ला, दीपक कंवल, डॉ. फैयाज दिन तैय्यब, अशरफ आदिल, खालिद बशीर तलगामी और गुलाम नबी कुमार शामिल हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी हर साल उर्दू साहित्य, कविता, पत्रकारिता, आलोचना और कथा साहित्य में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले लोगों को पुरस्कार देती है।

इससे जम्मू-कश्मीर के साहित्यिक मंडली में खुशी की लहर है। युवा लेखक और विद्वान सोहेल सलेम के अनुसार, यू.पी. उर्दू अकादमी बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि यह स्वागत योग्य बात है कि जम्मू-कश्मीर में रचे गए साहित्य को अन्य राज्यों में भी पहचान मिल रही है।

सोहेल ने कहा, इससे ज्यादा खुशी की बात क्या है कि कश्मीरी लेखकों को पढ़ा और सराहा जाता है। उत्तर प्रदेश अकादमी बधाई की पात्र है।

दीपक कंवल ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यू.पी. उर्दू अकादमी और इसे साहित्य के प्रचार के लिए एक मील का पत्थर बताया।

इस सम्मान के लिए चुने गए मशहूर शायर अशरफ आदिल ने उर्दू साहित्य के प्रति उप्र अकादमी उर्दू की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे गुणवत्तापूर्ण साहित्य के प्रचार-प्रसार में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने सम्मान के लिए उन्हें चुनने के लिए अकादमी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, यूपी उर्दू अकादमी उर्दू भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए उत्कृष्ट सेवा कर रही है। सम्मान के लिए कश्मीरी लेखकों का चयन इस बात का प्रमाण है कि जम्मू-कश्मीर के लेखक गुणवत्तापूर्ण साहित्य का सृजन कर रहे हैं।

अकादमी द्वारा उर्दू साहित्य, शायरी, उर्दू आलोचना, उर्दू कथा, उर्दू बाल साहित्य और उर्दू पत्रकारिता में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली हस्तियों को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

आने वाले दिनों में अकादमी द्वारा आयोजित स्वर्ण जयंती कार्यक्रम एवं उर्दू पत्रकारिता के दो वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारिता के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में ये पुरस्कार दिए जाएंगे।

–आईएएनएस

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

admin

Read Previous

उत्तरी सिक्किम में वाहन खाई में गिरने से सेना के 16 जवानों की मौत

Read Next

महिला प्रीमियर लीग 2023 नीलामी सूची की घोषणा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com