अखिलेश ने अनन्या को किया सम्मानित, बोले भाजपा का 80-20 का नारा चलने वाला नहीं

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अंबेडकरनगर में अपनी झुग्गी के पास तोड़फोड़ के दौरान किताबों को समेटते हुए नजर आने वाली बच्ची अनन्या यादव को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा और कहा कि भाजपा का 80-20 का नारा भी नहीं चलने वाला है।

उल्लेखनीय है कि यूपी के अंबेडकरनगर में अतिक्रमण की कार्रवाई के मौके पर आठ साल की बच्ची अनन्या यादव अपने घर से स्कूल बैग लेकर भागी थी। उस दौरान उसका घर ध्वस्त किया जा रहा था। स्कूल बैग लेकर भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार का ऐसा नजारा किसी सरकार में नहीं देखा होगा कि एक आईएएस अधिकारी और उसके दलाल को पकड़ लिया गया। सुनने में आ रहा है कि वह एक नहीं, कई लोगों का मैनेजमेंट करता था। यह भ्रष्टाचार का मामला नहीं था। बंटवारे के झगड़े में पोल खुल गई। भाजपा का 80-20 का नारा भी नहीं चलने वाला है। यह 80-20 का नहीं, 90-10 मामला है।

अखिलेश यादव ने कहा, “आधी आबादी इनसे बहुत ज्यादा पीड़ित है। आधी आबादी और पीडीए को जोड़ दें तो हिसाब-किताब 90-10 का बनता है। भाजपा चाहती है कि बुनियादी सवाल नहीं हो। आज गेहूं की खरीदी चल रही है। क्या सरकारी खरीद हो रही है? सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। सरकार ने गेहूं खरीदने के लिए लाइसेंस दिए हैं। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। सरकार ने बाजार के हाथों सब सौंप दिया है।”

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अमेरिका के राष्ट्रपति से सीखे, जो अपने देश को बचाने के लिए दूसरे देशों पर पाबंदी लगा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि चीन पर पाबंदी अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए लगानी चाहिए या नहीं? उन्होंने कहा कि वह लोग कमजोर हो गए हैं। उनका वोट खिसक गया। जनता जागरूक हो गई है। अब तो टैरिफ वाला मामला आ गया। सरकार यह बताए कि हमारी-आपकी अर्थव्‍यवस्‍था कहां खड़ी है।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ आने-जाने में जिन श्रद्धालुओं की जान चली गई, उनकी गिनती नहीं बता पाए हैं। जो लोग खो गए हैं, उनके बारे में नहीं बताया जा रहा है। सुनने में आ रहा है कि परिवारों को संतुष्ट करने के लिए काले धन का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सरकार सब कुछ खोने के बाद साम्प्रदायिकता की राजनीति कर रही है।

सांसद लालाजी सुमन के घर में तोड़फोड़ को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह बहुत सेंसिटिव मामला है। जब संसद के रिकॉर्ड से वह बात हटा दी गई है। मैं कई बार कह चुका हूं कि इतिहास के पन्ने नहीं पलटने चाहिए। इतिहास में अच्छाई और बुराई दोनों हैं। सोशल मीडिया पर बदनाम करने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेता करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं। सपा और कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।

अखिलेश ने कहा कि ये लोग पीडीए से घबराए हैं। वक्फ बोर्ड का मामला देखा ही होगा। उन्होंने भाजपा के लोगों को सबसे बड़ा भूमाफिया बताते हुए कहा कि गोरखपुर, अयोध्या में इन मामलों में बहुत कुछ पता चल जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘अंबेडकर जयंती’ के अवसर पर आठ अप्रैल से 14 अप्रैल तक ‘समाजवादी बाबासाहेब अम्बेडकर वाहिनी’ एवं ‘समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ’ के संयुक्त तत्वावधान में सपा के सभी कार्यालयों, सभी जन प्रतिनिधियों के स्थानीय व आवासीय कार्यालयों में ‘स्वाभिमान-स्वमान समारोह’ आयोजित किया जाएगा।

–आईएएनएस

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

admin

Read Previous

पीएम मोदी की यात्रा : भारत-श्रीलंका के बीच रक्षा सहयोग सहित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

Read Next

बुक माई शो ने हटाए कुणाल कामरा से जुड़े कॉन्टेंट, शिवसेना नेता ने लिखा था पत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com