समाजवादी पार्टी को ‘समाप्तवादी पार्टी’ बनाने का काम करेंगे : केशव प्रसाद मौर्य

भदोही । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “अखिलेश यादव 2024 लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद गुब्बारे की तरह फूले हुए थे। लेकिन उसके बाद विधानसभा के उपचुनाव हुए। जिस झूठ के सहारे लोगों को गुमराह करके उन्हें लोकसभा में सफलता मिली थी, उसका पर्दाफाश हुआ। लोकसभा के बाद हरियाणा में (विधानसभा) चुनाव हुआ। वहां कांग्रेस को पराजित करके हमने अपनी सरकार बनाई। महाराष्ट्र में चुनाव हुआ, वहां भी हमारी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की। दिल्ली में जनता ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को उखाड़ फेंका और भाजपा की सरकार बनी।”

साल 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा, “अब आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में हम 2017 के नतीजों को दोहराएंगे और 300 से अधिक विधानसभा सीटें फिर जीतेंगे। साथ ही गुंडों, दंगाइयों और माफियाओं की समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश को सदा के लिए मुक्ति दिलाएंगे और समाजवादी पार्टी को ‘समाप्तवादी पार्टी’ बनाने का काम करेंगे।”

भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम करने के आरोप पर उन्होंने कहा, “हमें हिंदू-मुस्लिम करने की आवश्यकता नहीं है। हम ‘सबका साथ और सबका विकास’ करते हैं। उन्हें एक मानसिक रोग हो गया है कि भाजपा पर आरोप लगाकर, जनता को गुमराह करके लोकसभा चुनाव की तरह 2027 विधानसभा चुनाव में भी उन्हें कोई फायदा मिलेगा। यह बहुत बड़ी गलतफहमी है। सपा इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन 2027 में करेगी।”

पहलगाम आतंकी हमले पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “देश के दुश्मनों से ब्याज के साथ हिसाब चुकता करने के लिए देश की सेनाएं तैयार हैं। पहलगाम आतंकी हमले से पूरा देश दुखी और गुस्से में है। पूरा देश बदला चाहता है। पीएम मोदी ने लगातार इस बात को दोहराया है कि जिन्होंने निहत्थों को मारा, अगर उनमें दम होता तो हमारे जवानों से लड़ते। लेकिन वे आतंकवादी कायर और मानवता के दुश्मन थे।”

–आईएएनएस

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

यूपी में दंगाइयों और उनके हितैषियों के सामने आजीविका का संकट : सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दंगाइयों और उनके हितैषियों पर...

मायावती ने भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस पर दी बधाई, एसआईआर, धर्म परिवर्तन, महंगाई का भी किया जिक्र

लखनऊ । बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश और दुनिया में रहने वाले भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से यह आंकलन करने...

सत्ता से बाहर रहते हुए लगातार गलत बयान देते रहेंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री...

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक का मकसद आने वाले...

विवादित पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचीं, बोलीं-जांच में सहयोग दूंगी

मुंबई । लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में सोमवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश हुईं। सुप्रीम कोर्ट ने...

राहुल गांधी का लक बिल्कुल ठीक चल रहा है : अजय राय

मऊ (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस...

सेकुलरिज्म का ठेका चलाने वालों के मुंह पर चिपक गया फेविकोल: सीएम योगी

प्रयागराज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को माघ मेले में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी के 726वें प्राकट्य महोत्सव में शिरकत की और अपने विचार रखे। गोरक्षपीठाधीश्वर और सीएम योगी...

एसआईआर के जरिए वोट से ज्यादा नागरिकता के मामलों में छेड़छाड़ की कोशिश: सपा प्रवक्ता

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता सुमैया राणा ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं की तरफ से 'वोट जिहाद'...

उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के तबादले, डॉ. संजीव गुप्ता बने एडीजी लखनऊ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के...

एसआईआर पर अखिलेश यादव का बयान तथ्यहीन : मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को तथ्यहीन...

admin

Read Previous

आतंकवाद और उसके ‘मूल’ के खिलाफ होनी चाहिए निर्णायक लड़ाई : उमर अब्दुल्ला

Read Next

गाजा में आटे का संकट गहराया, यूएन एजेंसी ने जताई चिंता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com