हीरा ग्रुप फ्रॉड केस : ईडी ने नोहेरा शेख की 19.64 करोड़ की संपत्ति नीलाम की

हैदराबाद । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हीरा ग्रुप की मालकिन नोहेरा शेख के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। ईडी के हैदराबाद जोनल कार्यालय ने नोहेरा शेख की कुर्क की हुई एक अचल संपत्ति को 19.64 करोड़ रुपए में सफलतापूर्वक नीलाम कर दिया।

इस संपत्ति का रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को खरीदार के नाम पर उप-पंजीयक कार्यालय में पूरा हो गया।

यह संपत्ति ईडी ने 16 अगस्त 2019 को अनंतिम कुर्की आदेश के तहत जब्त की थी। नोहेरा शेख पर गंभीर आरोप है कि उन्होंने हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के नाम पर आम लोगों से करीब 5,978 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम जमा की। लोगों से लुभावने वादे किए गए थे कि हर साल 36 प्रतिशत से भी ज्यादा का मुनाफा मिलेगा, लेकिन न तो ब्याज दिया गया और न ही मूल रकम लौटाई गई। इससे हजारों परिवार बुरी तरह ठगे गए।

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल समेत कई राज्यों की पुलिस ने नोहेरा शेख और साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी के दर्जनों मामले दर्ज किए। इन्हीं एफआईआर के आधार पर ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002, के तहत जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि ठगी से आए काले धन को नोहेरा शेख ने अपने नाम, अपनी कंपनियों के नाम और रिश्तेदारों के नाम पर कई महंगी संपत्तियां खरीदने में लगाया। अब तक ईडी ने इस मामले में लगभग 428 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की हैं और हैदराबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में अभियोजन शिकायत के साथ-साथ अतिरिक्त शिकायत भी दाखिल की जा चुकी है।

पीड़ितों को जल्द राहत देने के मकसद से ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दिया था कि कुर्क संपत्तियों की नीलामी कर उस रकम को ठगे गए निवेशकों में बांटा जाए। सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी। इसके बाद ईडी ने सरकारी कंपनी एमएसटीसी के प्लेटफॉर्म पर इन संपत्तियों की ई-नीलामी शुरू की। अभी तक नीलामी से 25 करोड़ रुपए प्राप्त हो चुके हैं, जबकि सफल बोली लगाने वालों से जल्द ही 68.63 करोड़ रुपए और जमा होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर अब तक की नीलामी से 93.63 करोड़ रुपए की राशि आने का अनुमान है। कई और कुर्क संपत्तियां जल्द नीलाम की जाएंगी, जिससे यह रकम और बढ़ेगी।

ईडी ने साफ कहा है कि नीलामी से आने वाली पूरी रकम हीरा ग्रुप के फ्रॉड में ठगे गए हजारों निवेशकों को लौटाई जाएगी। शुक्रवार को 19.64 करोड़ रुपए की संपत्ति का रजिस्ट्रेशन पूरा होने के साथ ही यह प्रक्रिया और तेज हो गई है। पीड़ितों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। कई सालों से अपनी जमा पूंजी वापस पाने की आस लगाए लोग अब उम्मीद कर सकते हैं कि उनकी गाढ़ी कमाई जल्द उनके पास लौट आएगी।

–आईएएनएस

माघ मेला विवाद : शंकराचार्य की पालकी रोकने और शिष्यों से मारपीट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल, एसओपी की मांग

प्रयागराज । प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को जनहित याचिका...

कर्नाटक: मैसूरु में एनसीबी का बड़ा एक्शन, ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

बेंगलुरु । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कर्नाटक के मैसूरु में एक बड़े अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट और एक गुप्त ड्रग निर्माण लैब का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने शुक्रवार...

कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमलों का आरोप, नासिर खेउहामी ने सरकार से सुरक्षा की मांग की

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खेउहामी ने देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हो रही मारपीट और कथित हमलों को लेकर...

दिल्ली महिला आयोग के ठप रहने पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका, तत्काल बहाली की मांग

नई दिल्ली । दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के लंबे समय से काम न करने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका राजद सदस्य...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांछित सुनील यादव को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की सेंट्रल रेंज क्राइम ब्रांच ने एक खतरनाक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई है।...

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, केस लौटाया

नई दिल्ली । इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) अधिकारी समीर वानखेड़े ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया...

संजय कपूर की अरबों की संपत्ति पर घमासान, मां रानी कपूर की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया समन

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति और पारिवारिक विरासत को लेकर चल रहा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। उनके निधन के बाद परिवार में इस अरबों...

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए भेदभाव नियमों पर फिलहाल लगाई रोक, 2012 के नियम जारी रहेंगे

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस...

ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर फर्जीवाड़ा: बिहार पुलिस ने पतंजलि समेत नकली प्रोडक्ट्स की बड़ी खेप पकड़ी

मोतिहारी । बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों के नाम से उत्पादों को बनाकर बेचने के एक बड़े रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया...

मुडा घोटाला केस: विशेष अदालत ने लोकायुक्त की बी रिपोर्ट स्वीकार की

बेंगलुरु । बेंगलुरु की विशेष अदालत ने मुडा घोटाले मामले में लोकायुक्त पुलिस की 'बी रिपोर्ट' को स्वीकार कर लिया है, जिससे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनकी पत्नी पार्वती बीएम,...

आवारा कुत्तों का खतरा: सुप्रीम कोर्ट ने असम के आंकड़ों पर जताई हैरानी, कहा- सिर्फ एक डॉग सेंटर में इतनी बड़ी समस्या

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे पर राज्यों की खिंचाई की है। कोर्ट ने कहा कि विभिन्न राज्य स्टेरलाइजेशन, डॉग पाउंड बनाने और स्कूल, अस्पताल...

लखनऊ में सीबीआई का एक्शन, नॉर्दर्न रेलवे के दो अधिकारी रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार

लखनऊ । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लखनऊ में नॉर्दर्न रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) के ऑफिस में काम करने वाले दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों...

admin

Read Previous

मदरसों में वंदे मातरम गाने से जुड़े आदेश पर शादाब शम्स बोले, इसमें कोई दिक्कत नहीं

Read Next

नए लेबर कानून गिग वर्कर्स और महिलाओं को बनाएंगे सशक्त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com