राहुल गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट को बताया ‘षड्यंत्र’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट को ‘षड्यंत्र का हिस्सा’ करार दिया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाए कि उनके बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को पिछले दस साल से यह सरकार (भाजपा सरकार) परेशान कर रही है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “मेरे जीजा रॉबर्ट वाड्रा को पिछले दस सालों से यह सरकार परेशान कर रही है। यह चार्जशीट उसी षड्यंत्र का एक और हिस्सा है। मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ हूं, क्योंकि वे दुर्भावनापूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोपों और उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।”

कांग्रेस सांसद ने आगे लिखा, “मुझे पूरा विश्वास है कि वे सभी किसी भी तरह के अत्याचार का साहसपूर्वक सामना करने में सक्षम हैं और वे हमेशा की तरह गरिमा के साथ इसे सहन करेंगे। आखिरकार सच्चाई की जीत होगी।”

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ शिकोहपुर भूमि से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चार्जशीट दाखिल की। ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनी की 37.64 करोड़ रुपए की 43 संपत्तियों को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अटैच भी किया।

ईडी की चार्जशीट के अनुसार, रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने गुरुग्राम जिले के शिकोहपुर गांव में 3.53 एकड़ जमीन ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से 7.5 करोड़ रुपए में ‘झूठे दस्तावेजों’ के आधार पर ‘धोखाधड़ी’ से खरीदी थी। इसमें यह भी कहा गया है कि रॉबर्ट वाड्रा ने ‘रसूख’ का इस्तेमाल कर खरीदी गई जमीन पर व्यावसायिक लाइसेंस हासिल किया।

यह जमीन खरीद सौदा फरवरी 2008 में हुआ था, जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे। नामांतरण की प्रक्रिया, जिसमें आमतौर पर महीनों लगते हैं, वह अगले ही दिन पूरी हो गई थी।

कुछ महीनों बाद रॉबर्ट वाड्रा को वहां एक हाउसिंग सोसाइटी बनाने की अनुमति मिल गई और उस जमीन की कीमत काफी बढ़ गई। जून में उन्होंने यह जमीन डीएलएफ को 58 करोड़ रुपए में बेच दी।

ईडी को संदेह है कि इस सौदे से मिली रकम मनी लॉन्ड्रिंग का हिस्सा हो सकती है। फिलहाल ईडी इसकी जांच कर रही है।

इस साल अप्रैल में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने कई दौर की पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था।

आईएएनएस

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

खड़दहा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के...

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

admin

Read Previous

अमेरिका ने पाक समर्थित ‘टीआरएफ’ को घोषित किया आतंकी संगठन, पहलगाम हमले का माना जिम्मेदार

Read Next

सरकार वर्ल्ड-क्लास रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध : हर्ष मल्होत्रा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com